फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में सट्टा लगाकर 3 करोड़ रुपए हारे थे अरबाज खान, पिता सलीम से पूछा तो कहा, 'दोबारा यहां...'

Sat, 02 Jun 2018 01:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अरबाज खान
सलमान खान के भाई और एक्टर-प्रोड्यूसर अरबाज खान को ठाणे पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी के केस में समन भेजा था । अरबाज बॉडीगार्ड शेरा के साथ शनिवार सुबह पुलिस स्टेशन पहुंचे । पुलिस ने जिस बुकी को अरेस्ट किया था उसने पूछताछ में अरबाज का नाम लिया था ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अरबाज खान
पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश होने से पहले अरबाज सुबह 9.30 बजे अपने बड़े भाई सलमान खान से मिलने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। अरबाज से पूछताछ के बाद पुलिस कुछ बड़े खुलासे कर सकती है । 
विज्ञापन

3 of 6
अरबाज खान
यह 2008 में आईपीएल मैच में सट्टेबाजी का मामले सामने आने के बाद पुलिस ने सोनू जालान नाम के बुकी को अरेस्ट किया था । इंटरनेशनल सटोरियों के साथ अरबाज की एक फोटो भी सामने आई है । खबरों की मानें तो अरबाज सट्टेबाजी में करीब 2.8 करोड़ रुपए हारे थे ।

4 of 6
विंदू दारा सिंह की पत्नी डीना उमारोवा की हॉट तस्वीरें - फोटो : इंस्ट्राग्राम
अरबाज के अलावा इस मामले में विंदु दारा सिंह का नाम भी सामने आया है । पूछताछ में जालान ने बताया था कि अरबाज 3 करोड़ रुपए हार गए थे । इसके बाद जब उनसे पैसे मांगे तो उन्होंने नहीं दिए । इस बात को लेकर दोनों के बीच अनबन भी चल रही थी।
विज्ञापन

5 of 6
अरबाज खान
इतना ही नहीं जालान ने अरबाज को पैसे वापस ना करने पर धमकी भी दी थी । इसके चलते जालान ने अरबाज का नाम पुलिस के सामने बता  दिया । इस बारे में जब अरबाज खान के पिता सलीम खान से पूछा गया तो उन्होंने बड़ी बेरुखी से जवाब दिया । उन्होंने कहा, 'इस बारे में मुझे कुछ नहीं पता और अब यहां फोन मत करना ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कार्यक्रम में जिमी शेरगिल और अरबाज खान
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं जब किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी या मशहूर हस्ती पर सट्टेबाजी के आरोप लगे हों ।  सट्टेबाजी में विंदु दारा सिंह और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम भी सामने आ चुका है । विंदु पर बुकी और खिलाड़ियों के बीच बिचौलिए की भूमिका निभाने का आरोप था। विंदु को कई दिन हवालात में गुजारने पड़े थे । हालांकि फिक्सिंग या सट्टेबाजी से सीधे तौर पर जुड़ने का कोई सबूत हाथ नहीं लगा था । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें