फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टेबाजी में फंसे अरबाज, उधर जमकर पार्टी कर रही हैं मलाइका, लीक हुआ वीडियो

Sat, 02 Jun 2018 12:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Malaika Arora - फोटो : Instagram/Voompla
ब्रेकअप या तलाक के बाद जिंदगी में आगे बढ़ना कोई मलाइका अरोड़ा से सीखे। एक तरफ उनके पूर्व पति क्राइम ब्रांच की रडार में हैं, वहीं इन सबसे बेफिक्र वह अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी कर रही हैं। सोशल मीडिया पर मलाइका के दो वीडियोज चर्चा में हैं जिनमें वह अमृता अरोड़ा, करीना कपूर, करिश्मा कपूर और महीप कपूर के साथ पार्टी करती दिख रही हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Arbaaz, Malaika
करीना और अमृता अरोड़ा के साथ मलाइका फुल-ऑन मस्ती करती नजर आ रही हैं। तीनों की हालत देख साफ है कि उन्होंने जमकर पार्टी की है-
विज्ञापन

3 of 5
malaika
दरअसल, ये सभी कुड़ियां फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की रीलीज का जश्न मनाने के लिए जुटी थीं। यह पार्टी फिल्म की प्रोड्यूजर रिया कपूर के तथाकथित ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी ने आयोजित की थी। 
 

4 of 5
Arbaaz and Malaika
मलाइका अरोड़ा को इस तरह मौज-मस्ती करते देख एक यूजर को इतनी तकलीफ हुई कि उसने अपनी विशेष टिप्पणी देते हुए कहा, 'मलाइका और करीना इसलिए पार्टी कर रही हैं क्योंकि अरबाज खान को पुलिस ने समन किया है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arbaaz, Malaika
गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर और फिल्म मेकर अरबाज खान का नाम आईपीएल सट्टेबाजी में सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने उन्हें समन किया जिसके बाद वह सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के साथ पूछताछ के लिए ठाणे पहुंचे।  रिपोर्ट्स के मुताबिक अरबाज ने पिछले साल आईपीएल में सट्टा लगाया था जिसमें उन्हें 2.83 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। दो साल पहले अरबाज और मलाइका का तलाक हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें