जॉर्जिया एंड्रियानी और अरबाज खान एक दूसरे को पिछले चार सालों से डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया सेंसेशन बने रहते हैं। अरबाज की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया अपने रिश्ते को लेकर अक्सर चुप ही दिखाई देती हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान जब जॉर्जिया से मलाइका संग उनके तालमेल के बारे में पूछा गया तो मॉडल ने ऐसा जबाव दिया, जिससे एक बार फिर मलाइका अरोड़ा सुर्खियों में आ गई हैं।