ए आर रहमान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म '99 सॉन्ग्स' के प्रमोशन में एआर रहमान इन दिनों कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं चेन्नई में आयोजित एक इवेंट के दौरान फिल्म के लीड एक्टर एहान भट्ट और एआर रहमान दोनों मौजूद थे। तभी वहां खड़ी एंकर दोनों कलाकारों का स्वागत करती हैं। एंकर ने पहले तमिल में एआर रहमान का स्वागत किया और उसके तुरंत बाद ही वो एहान का स्वागत हिंदी में करती सुनाई देती हैं। एंकर को हिंदी बोलते देख रहमान उन्हें ट्रोल कर देते हैं और स्टेज से नीचे उतर जाते हैं। हालांकि, रहमान यह सिर्फ मजाकिया तौर पर करते हैं लेकिन उनकी इस हरकर से फैंस काफी नाराज हैं।