फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AR Rahman: एआर रहमान की बेटी का हुआ शानदार वेडिंग रिसेप्शन, पर्दे में दिखीं खतीजा, लोग बोले-'माशा अल्लाह क्या परवरिश है'

Sat, 07 May 2022 03:17 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एआर रहमान की बेटी खतीजा की शादी का जश्न - फोटो : insta
हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार एआर रहमान उन शख्सियत में से हैं जो मीडिया और लाइमलाइट में बहुत ही कम दिखाई देते हैं। वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी ज्यादातर अपने काम से जुड़ी जानकारियां साझा करने के लिए करते हैं लेकिन हाल ही में उनकी बेटी खतीजा का निकाह हुआ है, जिसके बारे में वह सोशल मीडिया के जरिए अपडेट दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बेटी खतीजा की शादी की तस्वीर शेयर की थी और उन्होंने वेडिंग रिसेप्शन का वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
खतीजा की शादी की तस्वीरें - फोटो : insta
एआर रहमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी के रिसेप्शन का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें बेटी खतीजा और दामाद रियासदीन शेख पारंपरिक लुक में स्टेज पर मेहमानों से मिलते दिखाई दे रहे हैं, वहीं खतीजा हमेशा की तरह पर्दे में दिखाई दीं। लोग कमेंट करके भी नए जोड़े को बधाई देने के साथ ही उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
खतीजा की तस्वीर - फोटो : social media
एआर रहमान ने अपनी बेटी की शादी के निकाह से लेकर रिसेप्शन तक को शानदार बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। वेडिंग वेन्यू पर शानदार सजावट और लाइटिंग की गई है, लेकिन उन्होंने सभी कुछ बेहद सादगी के साथ किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि समारोह में किसी तरह का कोई धूम धड़ाका नहीं है। संगीत को भी क्लासिकल ही रखा गया है। सभी उनकी और खतीजा की सादगी के कायल हो रहे हैं।

4 of 5
खतीजा रहमान की शादी की फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम
एआर रहमान द्वारा शेयर की गई खतीजा के वेडिंग रिसेप्शन की वीडियो देखने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, माशा अल्लाह क्या परवरिश है....इसे कहते हैं सादगी, कोई दिखावा नहीं...अल्लाह आपको सारी खुशियां दे। इसी तरह से दूसरे यूजर खतीजा की तारीफ करते हुए लिखा,बधाई हो मैम, मैं आपके लिए बहुत खुश हूं, मुझे हमारी संस्कृति पर गर्व है। दोनों के लिए माशा अल्लाह।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एआर रहमान, खातिजा - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि एआर रहमान ने 23 वर्ष की उम्र में अपना धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल कर लिया था। उनका पहला नाम दिलीप कुमार था, जिसे बदलकर उन्होंने ए आर रहमान कर लिया। संगीतकार की बेटी खतीजा की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर हैं और इन सब में वह हिजाब या नकाब में ही नजर आती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें