नयनतारा, विग्नेश शिवन
- फोटो : Social media
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि उनकी यह शादी एक निजी समारोह में आयोजित होगी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। गौरतलब है कि नयनतारा ने विग्नेश शिवन की निर्देशित और निर्मित फिल्म काथुवाकुला रेंदु काधल (Kaathuvaakula Rendu Kaadhal) में अभिनय किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने कई मंदिरों का दौरा किया था, जिसमें तिरुमाला तिरुपति मंदिर भी शामिल था। उन्होंने इस मंदिर से अपनी एक तस्वीर भी साझा की थी।