अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाल ही में दो दिवसीय दौरे पर भारत आए थे। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ। दौरे के अंतिम दिन ट्रंप के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज का आयोजन किया गया। इसमें भारत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। लेकिन, यहां एक बिन बुलाए ऐसा मेहमान भी पहुंच गया जिसकी खूब चर्चा हो रही है।