एआर रहमान- सायरा बानो
- फोटो : सोशल मीडिया
एआर रहमान-सायरा ने तोड़ी 29 साल की शादी
वहीं, एआर रहमान ने तलाक की घोषणा तो कि लेकिन इसके पीछे का कारण साझा करने से परहेज किया। उन्होंने एक भावनात्मक नोट में लिखा, 'हमें उम्मीद थी कि हम तीस साल पूरे कर लेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि सभी चीजों का एक अनदेखा अंत होता है। टूटे हुए दिलों के भार से भगवान का सिंहासन भी कांप सकता है। फिर भी, इस बिखराव में, हम अर्थ की तलाश करते हैं, हालांकि टुकड़ों को फिर से अपनी जगह नहीं मिल सकती है। हमारे दोस्तों, आपकी दयालुता और इस नाजुक अध्याय से गुजरते समय हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।'