फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'Masakali 2.0' को देखते ही भड़क उठे ए आर रहमान, सोशल मीडिया पर ही लगा दी क्लास

Thu, 09 Apr 2020 10:36 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
AR Rahman, Tara Sutaria, Sidharth Malhotra - फोटो : twitter
11 साल पहले अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर की फिल्म 'दिल्ली 6' का गाना 'मसकली' सुपरहिट हुआ था। ये गाना एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गया है जिसकी वजह इसका रीमेक है। ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। 'मसकली' के ओरिजनल गाने को ए आर रहमान (AR Rahman) ने कंपोज किया था। 'मसकली 2.0' आते ही ए आर रहमान ने पोस्ट किया जो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
AR Rahman - फोटो : file photo
ए आर रहमान के इस पोस्ट से साफ है कि उन्हें 'मसकली' गाने का रीमेक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। ए आर रहमान इंस्टाग्राम पर लिखा- 'इसे एन्जॉय करिए। 365 दिनों की मेहनत के बाद इसका म्यूजिक निकाला था। कोई शॉर्टकट नहीं अपनाया। एक गाने को बनाने के पीछे काफी मेहनत लगती है।' 
विज्ञापन

3 of 5
Masakali 2.0 - फोटो : twitter
अपने इस पोस्ट में ए आर रहमान ने साफ साफ तो नहीं कहा लेकिन उनका पोस्ट इस ओर इशारा कर रहा है कि वो इस रीमेक से खफा हैं। 'मसकली' गाने के रीमेक में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया नजर आ रहे हैं। इस गाने को सचेत टंडन और तुलसी कुमार ने गाया है। 
 

4 of 5
Sidharth Malhotra - फोटो : amar ujala, mumbai
इस गाने के म्यूजिक को तनिष्क बागची ने रिक्रिएट किया है। गाने को प्रशंसकों के साथ साझा करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्शन लिखा था। सिद्धार्थ ने लिखा था- 'इस मसकली को प्यार के साथ घर में सील करो।' सिद्धार्थ और तारा के इस 'मसकली 2.0' को सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sidharth Malhotra - फोटो : amar ujala, mumbai
कुछ लोग इस रीमेक को पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ नहीं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा दूसरी बार एक साथ नजर आए हैं। इससे पहले दोनों 'मरजावां' फिल्म में नजर आए थे जो कि साल 2019 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी।

33 साल पहले 'रामायण' बनाने के लिए रामानंद सागर को नहीं मिल रहे थे फंड्स, इस शो की वजह से हो पाया संभव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें