फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से पहले भारत में दिखा 'एक्वामैन', तीन दिन में कर डाली रिकॉर्ड तोड़ कमाई

Mon, 17 Dec 2018 07:50 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Aquaman - फोटो : file photo
विज्ञापन
बैटमैन वर्सेज सुपरमैन: डॉन ऑफ जस्टिस और जस्टिस लीग के बाद निर्माता कंपनी डीसी एंटरटेनमेंट की फिल्म एक्वामैन इस हफ्ते रिलीज हुई है। रिलीज होते ही यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। खास बात यह है कि यह फिल्म अमेरिका से पहले भारत के दर्शकों के लिए रिलीज हुई है। 
विज्ञापन


खबरों की मानें तो 14 दिसंबर को रिलीज हुई एक्वामैन ने तीन दिन के अंदर जबरदस्त कमाई की है।BoxOfficeIndia.com की खबर के अनुसार इस फिल्म ने कुल 7.50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इतना ही नहीं एक्वामैन ने पेड प्रिव्यूज के जरिए 15.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। ऐसे में ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह फिल्म आने वाले समय में और तेजी से कमाई करेंगी और कई रिकॉर्ड भी तोड़ेगी।

मीडिया में रही खबरों के अनुसार रिलीज से पहले की डीसी एंटरटेनमेंट के दर्शक सहित तमाम हॉलीवुड फिल्मों के फैंस के बीच एक्वामैन को लेकर काफी उत्सुकता है। इस फिल्म में जेसन मेमोआ, अंबर हर्ड, विलियम डाफो, पेट्रिक विल्सन, निकोल किडमैन, ग्राहम मैकटाविश और डोल्फ लुडग्रेन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर जेम्स वान ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें