अपूर्व लाखिया
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक ने एक दिलचस्प घटना का भी खुलासा किया जब फिल्म 'आरआरआर' की शूटिंग के दौरान राम चरण ने उन्हें यूक्रेन से फोन किया। लाखिया ने कहा, "उन्होंने मुझे यूक्रेन से फोन किया और मुझसे पूछा कि मैं क्या कर रहा हूं। मैंने उनसे कहा कि मैं कुछ बड़ा नहीं कर रहा हूं। उन्होंने कहा, 'मुझे दूसरी यूनिट के दो से तीन एक्शन सीक्वेंस शूट करने हैं, क्या आप आ सकते हैं? मैंने कहा कि हां मैं आ जाउंगा। इसके बाद उन्होंने फिर फोन किया और पूछा, 'क्या आप कर सकते हैं? तब मैं किसी चीज की शूटिंग कर रहा था या किसी चीज पर काम कर रहा था, इसलिए मैं नहीं जा सका। मुझे लगता है कि आखिरी बार उनसे तभी बात हुई थी। वह मुझे रैंडमली कॉल करते हैं लेकिन वह मेरी कॉल का जवाब नहीं देते हैं।"
Sanjay Dutt: संजय दत्त ने जेल जाने से एक दिन पहले की थी फिल्म 'जंजीर' की डबिंग, अपूर्व लाखिया ने किया खुलासा