दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया पांच दशकों से बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज किया है। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन फिल्में की है। उनका अभिनय दर्शकों को काफी पसंद आता है। चाहे 1973 में रिलीज हुई उनकी पहली फिल्म 'बॉबी' हो या उनकी हाल ही में आई वेब सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो', स्क्रीन पर उनका प्रदर्शन काफी जोरदार रहा।