फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shabaash Mithu: शाबाश मिट्ठू से पहले कई महिलाओं पर बन चुकी है बायोपिक, जानें कौन रही हिट और किसे मिली नाकामी

Tue, 05 Jul 2022 12:04 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू, दीपिका पादुकोण, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
तापसी पन्नू की फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। यह भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। शाबाश मिट्ठू में मिताली राज  के संघर्ष से लेकर टीम इंडिया के लिए खेलने तक के सफर को दिखाया गया है। हालांकि यह बॉलीवुड की पहली फिल्म नहीं है जो महिला पर केंद्रित है। इससे पहले भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में महिला प्रधान फिल्में बनाई जा चुकी हैं। आज हम आपको इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
गंगूबाई काठियावाड़ी
आलिया भट्ट अभिनीत यह फिल्म गंगूबाई की बायोपिक थी। एस हुसैन जैदी और जेन बोर्गेस की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित इस फिल्म में एक साधारण लड़की से एक शक्तिशाली वेश्यालय की मालिक तक के उनके सफर के साथ उनके अधिकारों, समानता और सम्मान के लिए उनकी लड़ाई को दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। फिल्म बॉक्स ने ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस  किया था।
विज्ञापन

3 of 5
थलाइवी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
थलाइवी
थलाइवी अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ जे. जयललिता की बायोपिक थी। इस फिल्म में लीड रोल में कंगना रणौत नजर आई थीं। इस फिल्म ने उनके फिल्मों से राजनीति में उनके सफर को बखूबी दिखाया गया है। हालांकि कंगना की जबरदस्त एक्टिंग के बाद भी यह फिल्म दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर सकी थी। फिल्म ने कुल 1.46 करोड़ का कलेक्शन किया था।

4 of 5
साइना - फोटो : सोशल मीडिया
साइना
इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की भूमिका निभाई थी। साइना के नाम 24 अंतर्राष्ट्रीय खिताब हैं और 2015 में, वह दुनिया की नंबर 1 बनने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनी थीं। फिल्म में हिसार से उनकी यात्रा और शीर्ष तक पहुंचने के उनके संघर्ष को दिखाया गया है। प्रेरक कहानी होने के बावजूद यह फिल्म लोगों के दिलों में जगह नहीं बना सकी। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी ठंडा रहा। यह फिल्म टिकट खिड़की पर केवल 1.16 करोड़ का ही कारोबार कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छपाक में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
छपाक
छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है और साथ ही दुनिया के उन सभी एसिड अटैक सर्वाइवर्स की कहानी है जो एक ऐसे अपराध के लिए समान भेदभाव और अपमान का सामना करते हैं जो उन्होंने किया ही नहीं है। फिल्म में दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था। टैलेंटेड एक्टर और डायरेक्टर के होने के बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। फिल्म ने कुल 34 करोड़ का कारोबार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें