बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' की चर्चा जोरों पर है। इस फिल्म में वह लंबे समय बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आएंगे। फिल्म में इन दिनों के अलावा एक्ट्रेस दिशा पटानी भी होंगी। हाल ही में 'भारत' की शूटिंग शुरू होने की खबरें आईं, और अब फिल्म में सलमान के लुक का खुलासा हो गया है। 'भारत' के लुक के अनुसार इस फिल्म में भी सलमान अपनी ज्यादातर फिल्मों की तरह वाले लुक में ही नजर आए हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि सलमान फिल्मों में एक ही लुक में नजर आते हैं। उन्हें कई फिल्मों में एकदम लुक में भी देखा गया है। आज हम आपको बतातें हैं सलमान खान के वह 7 लुक जिनमें दिखे वह एकदम अलग....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
फिल्म- तेरे नाम
सलमान खान की यह फिल्म साल 2003 में आई थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस भूमिका चावला नजर आईं थी। इस फिल्म में सलमान पहली बार एकदम अलग लुक में नजर आईं। तेरे नाम में सलमान के हेयर स्टाइल को उनके फैंस ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन
3 of 8
फिल्म- वांटेड
सलमान खान की यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस पूरी फिल्म में उन्होंने टपोरी बदमाश का किरदार निभाया था। इस फिल्म में भी सलमान एकदम अलग लुक में नजर आए थे।
4 of 8
फिल्म- दबंग
सलमान खान की यह सबसे चर्चित फिल्म सीरीज है। अब तक दबंग के दो सीक्वल आ चुके हैं जोकि सुपरहिट रहे हैं। जल्द ही इसका तीसरा सीक्वल भी आने वाला है। दबंग सीरीज में सलमान खान का मूछ वाला लुक अब तक की उनकी सारी फिल्मों से अलग रहा है।
विज्ञापन
5 of 8
फिल्म- वीर
यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। सलमान खान ने इस फिल्म में एक योद्धा का रोल किया था। फिल्म में उनके बड़े-बड़े बाल उनके लुक को एकदम अलग साबित कर रहे थे।
विज्ञापन
6 of 8
फिल्म- बॉडीगार्ड
इस फिल्म में भी सलमान खान एकदम अलग नजर आए। यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। इसमें सलमान एकदम अलग लुक और किरदार यानी बॉडीगार्ड के लुक में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में थीं।
विज्ञापन
7 of 8
फिल्म- किक
सलमान खान और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की यह फिल्म साल 2014 में आई थी। इस फिल्म में सलमान की दाढ़ी का लुक एकदम अलग थी।
फिल्म-सुल्तान
सलमान खान की यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई। इसमें सलमान खान ने एक पहलवान का रोल किया था। जिसमें उनका हेयरस्टाइल अलग था साथ ही उन्होंने इस पूरी फिल्म में मूंछ रखी है।