फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गब्बर' के किरदार के लिए अमजद खान नहीं थे पहली पसंद, इस गीतकार के कहने पर मिला था रोल

Tue, 24 Jul 2018 04:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
amjad khan
बॉलीवुड के 'गब्बर' यानी कि अमजद खान की 27 जुलाई को डेथ एनिवर्सरी है। अमजद खान ने हिंदी सिनेमा जगत में करीब 4 दशक तक राज किया और अपनी बेहतरीन अदाकारी से बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन बन गए। अमजद खान की 'शोले' फिल्म के डायलॉग लोग आज भी दोहराते है। तो चलिए आपको अमजद खान की जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 8
amjad khan
अमजद खान ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बॉलीवुड में साल 1951 में 'नजनीन' और 'अब दिल्ली दूर नहीं' और 'माया' फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अमजद ने बतौर एक्टर 'हिंदुस्तान की कसम' फिल्म में दिखे, हालांकि उन्हें सराहना 'शोले' फिल्म से मिली।
विज्ञापन

3 of 8
Amjad Khan
साल 1975 में रिलीज फिल्म 'शोले' ने अमजद खान को रातोंरात स्टार बना दिया था। हालांकि अमजद गब्बर के किरदार के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। कहा जाता है कि गब्बर के रोल के लिए पहले डैनी को अप्रोच किया गया था लेकिन डेट न मिलने की वजह से अमजद को यह रोल मिला। 

4 of 8
amjad khan
कहा जाता है कि 'शोले' में गब्बर के रोल के लिए जावेद अख्तर को अमजद खान की आवाज पसंद आ गई थी। उन्हें लगता था कि इस किरदार के लिए अमजद की आवाज एकदम सटीक है।
 
विज्ञापन

5 of 8
amjad khan
अमजद खान ने सिनेमा जगत में गब्बर का रोल एक बार नहीं बल्कि दो बार निभाया। फिल्म 'शोले' के बाद उसी तरह की दूसरी फिल्म जिसका नाम 'रामगढ़ की शोले' था उसमें भी अमजद खान ही गब्बर बने थे।
विज्ञापन

6 of 8
amjad khan
शोले में अमजद खान का गब्बर का किरदार इतना फेमस हो गया था कि उन्होंने ब्रिटेनिया ग्लूकोज बिस्किट का विज्ञापन में बतौर गब्बर सिंह ही नजर आए थे।
विज्ञापन

7 of 8
amjad khan
'शतरंज के खिलाड़ी' फिल्म में अमजद खान ने वाजिद अली शाह का किरदार निभाया था। कहा जाता है कि सत्यजीत रे को अमजद इतने पसंद आ गए थे कि उन्होंने कहा था कि 'अगर अमजद नहीं होता शतरंज के खिलाड़ी फिल्म में वाजिद अली शाह का रोल भी नहीं होता।'
विज्ञापन

8 of 8
अमजद खान
अमजद खान ने न केवल हिंदी बल्कि अंग्रेजी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें