फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aparshakti Khurana & Aakriti: अपारशक्ति ने आधी रात को किया था आकृति को प्रपोज, बड़ी फिल्मी है इनकी लव स्टोरी

Wed, 07 Sep 2022 07:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अपारशक्ति खुराना-आकृति - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अपारशक्ति खुराना अपने अभिनय और फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। फैंस को अपारशक्ति और उनकी पत्नी आकृति आहूजा की जोड़ी बेहद पसंद है। आज इनकी शादी की सालगिरह है। दोनों की शादी को आठ वर्ष पूरे हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि अपारशक्ति और आकृति की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। आइए जानते हैं इनकी लवस्टोरी के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 4
अपारशक्ति खुराना-आकृति - फोटो : सोशल मीडिया
अपारशक्ति खुराना और आकृति की प्रेम कहानी की शुरुआत दोस्ती के साथ हुई थी। डेटिंग शुरू करने से पहले दोनों काफी अच्छ दोस्त थे। दोनों के बीच कई वर्ष लंबा रिश्ता रहा। इसके बाद इन्हें प्यार का अहसास हुआ और दोनों रिलेशनशिप में आ गए। 
विज्ञापन

3 of 4
अपारशक्ति खुराना-आकृति - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स की मानें तो एक रोज अपारशक्ति खुराना ने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में आकृति को प्रपोज किया। शिफ्ट खत्म करके वह सीधे आकृति के घर पहुंच गए थे। दरअसल, अपारशक्ति खुराना जब रेडियो जॉकी हुआ करते थे, तब उन्होंने एक दिन आकृति को प्रपोज करने का फैसला किया और शिफ्ट खत्म करके सीधे आकृति के घर पहुंच गए। आकृति और अपारशक्ति खुराना के बीच डेटिंग का सिलसिला काफी लम्बे समय तक चला और इन दोनों ने जिंदगी में कई यादें बनाईं।
विज्ञापन

4 of 4
अपारशक्ति खुराना और आकृति आहूजा खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे रिलेशनशिप के बाद अपारशक्ति खुराना और आकृति खुराना 7 सितम्बर 2014 को विवाह बंधन में बंध गए। इस शादी में दोनों के करीबी लोग शामिल हुए थे। अपारशक्ति खुराना और आकृति आहूजा ने एकदम पंजाबी स्टाइल में शादी रचाई थी। अपारशक्ति खुराना और ताहिर कश्यप ने अपारशक्ति की शादी में जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी थीं। आपको बता दें कि जहां अपारशक्ति खुराना ने फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा नाम कमाया है, वहीं आकृति आहूजा इंटरप्रिन्योर हैं। बीते वर्ष जून में अपारशक्ति खुराना ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह जानकारी दी थी कि उनकी पत्नी आकृति आहूजा प्रेग्नेंट हैं और वे जल्द ही पिता बनने वाले हैं। 27 अगस्त 2011 को कपल के घर बेटी ने जन्म लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें