फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'परी' के नए पोस्टर में डरी हुईं नजर आ रही हैं अनुष्का शर्मा, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

Tue, 13 Feb 2018 07:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'परी' को लेकर सुर्खियों में हैं। अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। इसके साथ ही फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'परी' के नए पोस्टर को शेयर करते हुए ट्रेलर की रिलीज डेट की भी जानकारी दी है। आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 15 फरवरी 2018 को रिलीज किया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 4
हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसमें अनुष्का बेहद डरावने अंदाज में नजर आ रही थीं। फिल्म के टीजर को अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था जिस पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने डरावना रिएक्शन दिया था। अब अनुष्का ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म के पोस्टर को अनुष्का के फैंस लाइक करने के साथ-साथ उस पर कमेंट्स भी कर रहे हैं। लोग बड़ी बेसब्री से 'परी' के आने का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' 2 मार्च 2018 को रिलीज होगी। अब तक फिल्म के 2 टीजर और 3 पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
टीजर और पोस्टर में अनुष्का बेहद ही डरावनी नजर आ रही हैं। कोई भी उन्हें देखकर अपने होश खो सकता है। 'परी' के रिलीज होने की तैयारी के साथ साथ अनुष्का शर्मा फिल्म 'जीरो' को लेकर भी काफी व्यस्त हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें