फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख के बर्ताव की वजह से गौरी ने ले लिया था ब्रेकअप का फैसला, जानिए ऐसे ही 5 दिलचस्प किस्से

Sat, 06 Oct 2018 01:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान, गौरी खान
बॉलीवुड में शाहरुख खान और गौरी खान की गिनती सबसे प्यारे कपल में की जाती है। दोनों 27 साल से साथ हैं और ये प्यारी जोड़ी आज भी लोगों को काफी पसंद आती है। दोनों ने प्यार के लिए अपने परिवार से जंग की और आखिरकार परिवार को इनके प्यार के आगे झुकना ही पड़ा और 1991 में दोनों सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए। 8 अक्टूबर को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का जन्मदिन होता है। गौरी इस बार अपना 48वां जन्मदिन मनाएंगी। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी दिलचस्प बातें जो आप उनके बारे में नहीं जानते।
विज्ञापन

2 of 6
gauri khan
शाहरुख खान से शादी करने से पहले गौरी खान का पूरा नाम गौरी छिब्बर था। गौरी आज एक सक्सेसफुल बिजनस वुमन हैं। गौरी रेड चिलिज एंटरटेंमेंट की को-ओनर हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'मैं हूं ना' 2004 में प्रोड्यूस की थी। बतौर इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने अपना करियर 2012 में शुरू किया था।
विज्ञापन

3 of 6
shahrukh khan and gauri khan - फोटो : PTI
अब गौरी खान का जन्मदिन हो और शाहरुख के साथ उनके अफेयर की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है। शाहरुख खान और गौरी स्कूल के समय से एक दूसरे से प्यार करते थे और कई सालों के अफेयर के बाद दोनों ने अपने प्यार के बारे में अपने घरवालों को बताया। हालांकि शाहरुख खान के मुस्लिम होने की वजह से गौरी के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था।

4 of 6
गौरी खान
दोनों ने एक-दूसरे को पाने के लिए खूब पापड़ बेले लेकिन आखिरकार प्यार की जीत हुई। बता दें दोनों की पहली मुलाकात 1984 में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी के दौरान हुई थी। तब शाहरुख सिर्फ 18 साल के थे। शाहरुख और गौरी को एक-दूसरे का साथ पाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। शाहरुख ने गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस करने के लिए पांच साल तक हिंदू होने का नाटक किया। 
 
विज्ञापन

5 of 6
शाहरुख खान और गौरी खान
शाहरुख खान शुरुआत में गौरी को लेकर बहुत अधिक पोजेसिव थे। उन्हें उनका दूसरों से बात करना, बाल खुले रखना पसंद नहीं था। इससे तंग आकर गौरी ने उनसे ब्रेकअप तक कर लिया था लेकिन बाद में शाहरुख उन्हें मनाने मुंबई तक पहुंच गए। ये सब देखकर गौरी का दिल पिघल गया और गौरी खान ने 25 अक्टूबर, 1991 को शाहरुख से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहरुख खान और गौरी खान
शाहरुख गौरी खान से इतना प्यार करते थे कि उन्हें छोड़कर किसी और को देखना भी पसंद नहीं करते थे। जब शाहरुख के दोस्त उनका मजाक उड़ाते थे तो शाहरुख कहते थे मेरी गौरी सबसे हॉट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें