फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली' की देवसेना को मिली बड़ी फिल्म, बॉलीवुड के इस स्टार के साथ परदे पर आएंगी नजर

Mon, 27 Aug 2018 04:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म 'बाहुबली' में देवसेना के किरदार से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी आज तमिल और तेलुगू सिनेमा की जानी-मानी कलाकार हैं। अनुष्का के पास इन दिनों कई फिल्मों की भरमार है। इस बीच वह बॉलीवुड एक्टर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। अनुष्का शेट्टी की यह फिल्म जानने के बाद उनके फैंस सहित बॉलीवुड के दर्शकों की भी एक्साइटमेंट बढ़ गई है।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अनुष्का शेट्टी जल्द ही बॉलीवुड एक्टर आर.माधवन के साथ बड़े परदे पर नजर आने वाली है। साउथ फिल्मों के जाने-माने यह दोनों स्टार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'साइलेंट' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 'साइलेंट' का निर्देशन सुपरहिट तेलुगू फिल्म Vastadu Naa Raju का निर्देशन करने वाले डायरेक्टर हेमंत मधुकर कर रहे हैं। खबरों की मानें तो 'साइलेंट' की कहानी प्रोड्यूसर कोना वेंकट ने लिखी है। 
विज्ञापन

3 of 4
बताया जा रहा है कि 'साइलेंट' को लेकर मेकर्स की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैैं। इस फिल्म को तमिल,तेलुगू और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 'साइलेंट' के पहले शेड्यूल को जल्द ही सिएटल में पूरा भी कर लिया जाएगा। फिलहाल यह फिल्म कब तक रिलीज होगी इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि अनुष्का शेट्टी इन दिनों अभिनेत्री और राजनेता जयललिता की बायोपिक की भी चर्चा भी चर्चा में हैं। इस बायोपिक में वह जयललिता का किरदार निभा सकती हैं। वहीं बात करें अनुष्का शेट्टी की फिल्म करियर की तो बतौर एक्ट्रेस तेलुगू फिल्म Rendu से डेब्यू किया था। इस फिल्म में भी उनके साथ आर. माधवन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें