फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शेट्टी से काजल अग्रवाल तक, कमाई के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं से आगे हैं दक्षिण की ये अभिनेत्रियां, वसूलती हैं करोड़ों रुपये

Wed, 03 Mar 2021 12:34 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनुष्का शेट्टी, काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्रियां फिल्मों के लिए पहले की तुलना में अब अभिनेताओं जितनी ही या उनसे ज्यादा फीस लेती हैं। कई अभिनेत्रियां तो ऐसी हैं जो एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये वसूलती हैं। हालांकि ऐसा सिर्फ बी-टाउन की हसीनाओं के साथ ही नहीं है। दक्षिण भारतीय सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराएं भी अपने अभिनय के लिए अच्छी कमाई करती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों के बारे में जो कमाई के मामले में देती हैं बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर।
विज्ञापन

2 of 6
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram
काजल अग्रवाल

अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना देने वाली अभिनेत्री काजल बॉलीवुड और टॉलीवुड दोनों जगत का हिस्सा हैं। 'सिंघम' और 'स्पेशल 26' जैसी फिल्मों से फैंस को अपना दीवान बनाने वाली काजल ने दक्षिण सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक काजल बॉलीवुड से तो अच्छी कमाई करती हैं साथ ही साउथ की किसी फिल्म का हिस्सा बनने के लिए काजल करीब 2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रियामणि - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियामणि

दक्षिण सिनेमा की ऐश्वर्या कही जाने वाली प्रियामणि एक मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने तमिल ,तेलुगू, कन्नड़ के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। प्रिया एक फिल्म के लिए करीब 2.5 से 3 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। ये रकम बॉलीवुड की कई हसीनाओं को मिलने वाली फीस से ज्यादा है।

4 of 6
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना भाटिया

तमन्ना भले ही बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आती हों, लेकिन दक्षिण भारतीय सिनेमा में उनका जलवा बरकरार है। 'बाहुबली' जैसी सुपरहिट फिल्म का हिस्सा बनने वालीं तमन्ना ने साउथ में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। तमन्ना एक फिल्म के लिए करीब 90 लाख से 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कीर्ति सुरेश - फोटो : instagram
कीर्ति सुरेश

फिल्मों में अपने जबरदस्त अभिनय और खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाने वाली कीर्ति सुरेश दक्षिण सिनेमा का बड़ा नाम हैं। कीर्ति सुरेश सिर्फ फिल्मों में ही सक्रिय नहीं रहतीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों फैंस है। कीर्ति एक फिल्म के लिए करीब 2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनुष्का शेट्टी
अनुष्का शेट्टी

अनुष्का दक्षिण सिनेमा का मशहूर नाम हैं। उनकी फैन फालोइंग काफी ज्यादा है। अनुष्का कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। पहले वो एक फिल्म के लिए 2.5 करोड़ रुपये तक चार्ज करती थीं वही 'बाहुबली' की सफलता के बाद उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है। अब वो एक फिल्म के लिए करीब 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें