फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पांच सेलेब्स के साथ हो चुकी है बदतमीजी, अनुष्का के साथ मंदिर के बाहर हुई ऐसी हरकत

Thu, 07 Nov 2019 12:05 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Social Media

भारत में हर कलाकार अपने प्रति फैंस के दीवानगी की चाह रखता है, लेकिन बॉलीवुड के सितारों को कई बार ऐसे फैन से भी रूबरू होना पड़ जाता है जो अपनी लक्ष्मण रेखा पार कर बदतमीजी कर बैठते है। हम बता रहे हैं ऐसे सेलेब्स के बारे में, जिन्हें कभी न कभी छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

2 of 6
Anushka Shetty

अनुष्का शेट्टी

साल 2015 में अनुष्का जब भगवान के दर्शन कर तिरुमाला मंदिर से लौट रही थीं, तो कुछ फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान भीड़ उनके साथ फोटो और सेल्फी खिंचाने के चक्कर में फैंस ने उन्हें जबरदस्ती छूने की कोशिश की।
विज्ञापन

3 of 6
Sushmita Sen - फोटो : social media

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन कई बार छेड़छाड़ की शिकार हो चुकी हैं। एक बार वह पुणे के एक ज्वेलरी स्टोर का उद्घाटन करने गईं थी। इस दौरान कुछ मनचलों ने भीड़ का फायदा उठाकर उन्हें छूने की कोशिश की थी।

ये भी पढ़ें- 'लाल सिंह चड्ढा' बने आमिर, लोगो देखते ही याद आ जाएगी छह ऑस्कर जीतने वाली ये फिल्म

4 of 6
विद्या बालन

विद्या बालन

एक बार एक फैन ने सेल्फी के लिए विद्या बालन की रजामंदी के बगैर उनपर हाथ रख दिया था। विद्या ने फैन को दो बार ऐसा करने के लिए टोका फिर भी फैन को कोई फर्क नहीं पड़ा। इस हरकत से चिढ़कर विद्या बिना सेल्फी खिंचवाए वहां से चली गईं।
विज्ञापन

5 of 6
कटरीना कैफ

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ साल 2005 में दुर्गा पूजा अटेंड करने कोलकाता गईं थीं। यहां पर उन्हें देखने के लिए लोगोंं की भीड़ जमा हो गई। सिक्योरिटी ने भीड़ को रोकने की कोशिश जरूर की लेकिन कटरीना छेड़छाड़ की शिकार हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डिंपल कपाड़िया

डिंपल कपाड़िया

बीबीसी से बातचीत में बीते दौर की अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने फैंस से हुई झड़प का जिक्र किया था। राजेश खन्ना से शादी के बाद डिंपल कपाड़िया जब एक बार फिल्म देखने सहेलियों के साथ गईं तब वही कुछ लड़कों ने उन्हें छेड़ना शुरू कर दिया। गुस्से से लाल-पिली हुई डिंपल कपाड़िया ने एक लड़के का कॉलर पकड़ा और जमकर गालियां दीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें