फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान का बयान वायरल, कहा- स्टार किड को सब कुछ आसानी से मिल जाता है, लेकिन...

Thu, 07 Nov 2019 12:04 AM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सारा ने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया था। जिसके बाद रणवीर सिंह स्टारर सिंबा में भी उन्होंने अपने किरदार और एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाई। फिल्मों के अलावा सारा समय-समय पर मीडिया से भी मुखातिब होती रहती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
sara ali khan - फोटो : amar ujala
हाल ही में सारा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि स्टार किड्स होने फायदे सभी को दिखते हैं, लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं। इकोमॉमिक टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सारा ने कहा कि, 'किसी तरह के विशेषाधिकार में एक तरह की बाधा होती है। आपको कई लोग परख रहे होते हैं। कई आंखें आपको देख रही होती हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा आगे कहती हैं, 'मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगी कि स्टार किड को सबकुछ आसानी से मिल जाता है। पहुंच के मामले में हमारे पास विशेषाधिकार होता है, जो औरों के पास नहीं होता। लेकिन इसके साथ ही जांच-पड़ताल भी शुरू हो जाती है। ऑडियंस, इंडस्ट्री और मीडिया के लोग मुझे बहुत प्यार करते हैं। शायद मैं उतना डिजर्व भी नहीं करती। लेकिन इनमें से कई लोग स्टार किड्स की एक गलती होने या उनके पतन का इंतजार करते हैं। ताकि उन पर तंज कस सकें। लेकिन मैं इन बातों को सीरियसली नहीं लेती।'

4 of 5
Amrita Singh and Sara Ali Khan - फोटो : instagram
बता दें कि सारा अली खान ने अब तक केवल दो फिल्में की हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थीं। ऑडियंस सारा को देखना भी बेहद पसंद करती है। इन दिनों सारा साल 1995 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म 'कूली नं 1' के रीमेक की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सारा के साथ मुख्य भूमिका में वरुण धवन नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sara ali khan - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा सारा इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'लव आजकल' के सीक्वल की भी शूटिंग कर रही हैं। बता दें साल 2009 में आई इस फिल्म में सारा के पिता सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे। उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने स्क्रीन शेयर की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें