फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभास से अफेयर की खबरों पर अनुष्का शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो मेरे सुबह 3 बजे वाले दोस्त हैं

Sun, 15 Mar 2020 08:17 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Anushka and Prabhas
बाहुबली स्टार प्रभास का नाम अक्सर साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के साथ जोड़ा जाता रहा है। कुछ रिपोर्ट्स के जरिए ये कहा गया कि दोनों रिलेशन में हैं। पर्दे पर लोग इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। अफेयर की खबरों के बीच अब अनुष्का ने प्रभास से अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया है। अनुष्का ने कहा कि प्रभास के साथ उनकी दोस्ती ऐसी है कि वो सुबह 3 बजे भी बात कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
anushka and prabhas
डेक्कन क्रॉनिकल को दिए इंटरव्यू में अनुष्का शेट्टी ने कहा, 'मैं प्रभास को पिछले 15 सालों से जानती हूं और वह मेरे ऐसे दोस्त हैं जिनसे मैं सुबर 3 बजे बात कर सकती हूं। हम आमतौर पर जुड़े हुए हैं क्योंकि हम दोनों शादीशुदा नहीं हैं और ऑन-स्क्रीन हमारी अच्छी जोड़ी है। अगर हमारे बीच कुछ भी ऐसा होता तो अब तक पता चल जाता। हम दोनों एक ही तरह के हैं जो अपनी भावनाओं को नहीं छिपाते।'
विज्ञापन

3 of 4
prabhas and anushka
इससे पहले ऐसी भी खबरें थीं कि अनुष्का का अफेयर एक तलाकशुदा डायरेक्टर के साथ चल रहा है और दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। आईबी टाइम्स से बातचीत में अनुष्का ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि कोई इस तरह की खबर कैसे लिख सकता है? अगर कोई उनके बारे में झूठी खबर लिखता है, तो इससे उनका परिवार भी प्रभावित होता है। लोगों को ये पता होना चाहिए।'
विज्ञापन

4 of 4
anushka and prabhas
प्रभास ने क्या कहा था?
अनुष्का से अफेयर की खबरों को लेकर प्रभास ने कहा था कि हम सिर्फ दोस्त हैं लेकिन अगर इससे ज्यादा हमारे बीच कुछ होता, तो क्या पिछले 2 सालों में किसी ने हमें साथ नहीं देखा होता। उन्होंने ये भी कहा था करण जौहर के शो में भी मुझसे यह सवाल पूछा गया था। मैंने राजामौली और राणा दग्गुबाती को इसका जवाब देने दिया। उन्होंनें वहां पर कहा था कि हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं है।

सारा अली खान की फिल्म की शूटिंग बंद कराने की मांग कर रहे ग्रामीण, बताई ये बड़ी वजह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें