बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की शादी को चार साल हो गये हैं। विराट और अनुष्का की शादी 11 दिसंबर 2017 में हुई थी। दोनों की एक खूबसूरत बेटी है, जिसका नाम वामिका है। विराट और अनुष्का अक्सर अपनी बेटी वामिका की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में वह बेटी का चेहरा दिखाने से बचते हैं। वामिका 11 जनवरी 2021 को पैदा हुई थीं। वह इस वक्त 11 महीने की हैं और फैंस उनका चेहरा देखने के लिए लालायित रहते हैं। ज्यादातर तस्वीरों में वामिका की पीठ ही होती है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में भी विराट और अनुष्का बेटी वामिका को नहीं ले गये थे। दरअसल, विराट और अनुष्का नहीं चाहते कि सोशल मीडिया पर उनकी प्यारी-सी जान वामिका को ट्रोल किया जाए।