अनुष्का शर्मा, वामिका
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। यही वजह है कि इस शादी में विराट और अनुष्का को भी बुलाया गया है। कटरीना और अनुष्का ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों ने 'जब तक है जान' फिल्म और 'जीरो' में साथ काम किया है। सूत्रों की मानें तो इस रॉयल वेडिंग में इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख खान, निर्देशक करण जौहर, अभिनेता अक्षय कुमार, एक्टर ऋतिक रोशन भी शामिल हो सकते हैं।