विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
कैजुअल अंदाज में आए नजर
वायरल होती तस्वीरों और वीडियो में, जहां एक तरफ अनुष्का शर्मा को हरे रंग की बैगी शर्ट और ब्लू डेनिम शॉर्ट स्कर्ट पहने देखा जा सकता है। पोनी बांधे, सफेद स्टड पहने अनुष्का बहुत क्यूट लग रही हैं। अभिनेत्री ने अपने लुक को सफेद स्पोर्ट्स शूज के साथ कंप्लीट किया। वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली ने बेबी पिंक कलर की टी-शर्ट पहनी थी, जिसे उन्होंने वाइट पैंट के साथ पेयर किया। दोनों ने एक-साथ मुस्कुराते हुए कई पोज दिए। विराट और अनुष्का का यह कैजुअल लुक देखकर उनके फैंस खुशी से पागल हो रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा,'नजर न लगे।' दूसरे ने लिखा, "बेस्ट कपल।" जहां सभी फैंस अनुष्का और विराट की तारीफ कर रहे थे, वहीं कुछ फैन्स ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से बेटी वामिका के बारे में भी पूछा। एक फैन ने उनसे पूछते हुए लिखा,"बेटी कहां है?"