फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का-विराट सहित इन सितारों के बच्चों के नाम भी रहे चर्चा में, जानें वामिका से लेकर तैमूर तक का क्या है अर्थ

Tue, 02 Feb 2021 08:58 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
स्टारकिड्स - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का शर्मा ने पहली बार बेटी की तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने बताया कि उसका नाम वामिका रखा है। जैसे ही अनुष्का ने बेटी के नाम का खुलासा किया ये नाम ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसका मतलब जानने के लिए उत्सुक दिखे। वामिका का मतलब है मां दुर्गा। मां दुर्गा के एक स्वरूप को वामिका भी कहा जाता है। अनुष्का और विराट की तरह कई बॉलीवुड सितारे हैं जिनके बच्चों के नाम काफी अलग और खूबसूरत हैं तो चलिए बताते हैं ऐसे सितारों के बच्चों के नाम।
विज्ञापन

2 of 7
बच्चों के साथ शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : instagram/mira.kapoor
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। शाहिद ने अपनी बेटी का नाम मीशा रखा है जो कि शाहिद और मीरा के नाम को मिलाकर बना है। वहीं उनके बेटे का नाम जैन (Zain) कपूर है। यह एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ 'ब्यूटी' (सुंदर) होता है।
 
विज्ञापन

3 of 7
बेटी के साथ नील नितिन मुकेश - फोटो : instagram/neilnitinmukesh
नील नितिन मुकेश और उनकी पत्नी रुक्मिणी की एक बेटी हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम नूरवी रखा है। उनके इस नाम का अर्थ खुशबू है। नील का मानना है कि उनकी बेटी उनके परिवार में खुशबू की तरह बनकर आईं।
 

4 of 7
करीना कपूर खान, तैमूर अली खान - फोटो : Instagram: @kareenakapoorkhan
बॉलीवुड के सबसे मशहूर स्टारकिड्स की बात करें तो वह हैं तैमूर अली खान। जब करीना कपूर और सैफ अली खान ने बेटे का नाम तैमूर रखा तो काफी विवाद भी हुआ था। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। इस नाम का मतलब है फौलादी।
 
विज्ञापन

5 of 7
बेटे अबराम के साथ शाहरुख - फोटो : instagram/iamsrk
तैमूर की तरह ही एक और स्टारकिड हैं जो हमेशा पैपराजी की नजरों में रहते हैं वह हैं अबराम खान। शाहरुख खान के लाडले अबराम का नाम जेविश (Jewish) और भगवान राम से प्रेरित है।
 
विज्ञापन

6 of 7
ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन - फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या का जन्म 2012 में हुआ। संस्कृत में इसका अर्थ है ‘पूजना’। नाम इसलिए भी खास है क्योंकि यह A अक्षर से शुरू होता है जो कि ऐश्वर्या और अभिषेक का शुरुआती अक्षर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बेटी समीशा के साथ शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram: theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी बीते साल सरोगेसी के जरिए दोबारा मां बनी हैं। उनकी बेटी का नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा है। उनके नाम का मतलब है देवी लक्ष्मी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें