फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए विराट की पत्नी के 'बचपन' की अनदेखी तस्वीरें, छोटी उम्र में कितनी क्यूट दिखती थीं अनुष्का

Mon, 18 Feb 2019 04:10 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
anushka sharma - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा इन दिनों पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्हें विराट के साथ न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में स्पॉट किया गया। न्यूजीलैंड दौरे के बाद अनुष्का को मुंबई में पहुंचीं। उसके बाद ये कपल दिल्ली में अपना वैलेंटाइन मनाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
anushka sharma - फोटो : instagram
इस दौरान विराट और अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहे और फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करते रहे। वैलेंटाइन डे पर अनुष्का कैप्शन में लिखा कि प्यार सबसे ऊपर है और यही वास्तविक है। 
विज्ञापन

3 of 6
anushka sharma - फोटो : social media
इन सबके बीच अनुष्का की बचपन की तस्वीर सामने आई है। जिसमें वो बेहद क्यूट दिख रही हैं। अनुष्का ने व्हाइट और ब्लू कलर की ड्रेस पहनी है। हाल ही में उन्होंने अपनी लाइफ पार्टनर को घुमाने के लिए प्राइवेट हेलीकॉप्टर ही हायर कर लिया।

4 of 6
anushka sharma - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर दो तस्वीरे वायरल हो रही हैं जिसमें अनुष्का और विराट किसी बर्फीले पहाड़ पर नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में विराट और अनुष्का ने एक दूसरे को हग किया हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में विराट और अनुष्का किसी हरी-भरी पहाड़ी पर नजर आ रहे हैं। इन दोनों फोटो की खास बात ये है कि इसमें विराट-अनुष्का के पीछे एक हेलीकॉप्टर भी खड़ा है। ऐसा लग रहा है दोनों प्राइवेट हेलीकॉप्टर से अपना सफर खूब एंजॉय कर रहे हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
anushka sharma - फोटो : instagram
विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का के साथ एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साथ में किसी जंगल में घूमते दिख रहे थे। तस्वीर के कैप्शन में विराट ने बस इतना ही लिखा, 'मेरी है'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
anushka sharma - फोटो : file photo
वहीं अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर से अपने कदम आगे बढ़ाए हैं और इस बार मकसद एलजीबीटी समुदाय का समर्थन करना है। अनुष्का कपड़ों के जिस ब्रांड के साथ जुड़ी हुई हैं उसने नाज फांउडेशन के साथ हाथ मिलाया है। जिसके बाद अब अनुष्का एलजीबीटी समुदाय के हितों की रक्षा के लिए आगे बढ़कर काम करेंगी। साथ ही प्यार और समान-स्वतंत्रता के उनके अधिकारों के लिए जागरुकता फैलाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें