फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roving Camera: अनुष्का शर्मा से लेकर तब्बू तक, इन अंदाज में नजर आए बॉलीवुड सितारे

Mon, 22 Jul 2019 02:09 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Anushka Sharma and Tabu - फोटो : amar ujala mumbai
बॉलीवुड के सितारे फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनके फैंस भी अक्सर ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि आखिर उनके पसंदीदा सितारे कैमरे के पीछे क्या करते हैं और कैसे रहते हैं। ऐसे में हम आपके कुछ फेवरेट सितारों से रूबरू करवा रहे हैं जो स्पॉट हुए हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
Anushka Sharma - फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद अनुष्का शर्मा बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्हें एक्ट्रेस शबाना आजमी के घर के बाहर देखा गया। हालांकि वह किस सिलसिले में शबाना आजमी से मिलने आई थीं, इसका खुलासा नहीं हो सका है। 
विज्ञापन

3 of 10
Aparshakti Khurana - फोटो : amar ujala mumbai
एक्टर अपारशक्ति खुराना भी अपने भाई की तरह फिल्मों का चर्चित चेहरा बनते जा रहे हैं। उन्हें रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। रेड शर्ट, जूते और व्हाइट पेंट में नजर आए अपारशक्ति खुराना ने मीडिया के कैमरे को देखकर पोज भी दिए। 

4 of 10
esha Gupta - फोटो : amar ujala mumbai
बॉलीवुड सितारे फिल्मों के अलावा सामाजिक कामों से भी जुड़े रहते हैं। रविवार को एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के साथ एक्टर सुशांत सिंह दादर बीच पर सफाई अभियान में शामिल हुए। यहां ये सितारे दादर बीच पर सफाई करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

5 of 10
Hrithik Roshan - फोटो : amar ujala mumbai
इन दिनों अपनी फिल्म सुपर 30 की सफलता का स्वाद ले रहे ऋतिक रोशन अपने परिवार संग जुहू के पीवीआर सिनेमा के बाहर स्पॉट हुए। ऋतिक के साथ उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान भी नजर आईं। 
विज्ञापन

6 of 10
ibrahim - फोटो : amar ujala mumbai
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के अलावा उनके बेटे इब्राहिम भी अब खबरों में रहने लगे हैं। रविवार शाम को इब्राहिम को दोस्तों संग अर्थ रेस्टोरेंट के बार बाहर देखा गया। 
विज्ञापन

7 of 10
Ishaan Khattar and taapsee pannu - फोटो : amar ujala mumbai
रविवार का दिन ईशान खट्टर ने मुंबई में चल रहे फिल्म फेस्टिवल में पहुंचकर मनाया। उनके अलावा एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थीं। 

8 of 10
Parineeti Chopra and neha dhupia - फोटो : amar ujala mumbai
एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी दोस्तों संग शाम का मजा लेते दिखाई दिए। वहीं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। पिंक ड्रेस में परिणीति चोपड़ा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। 

9 of 10
Shraddha Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
इन दिनों फिल्म साहो को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहीं श्रद्धा कपूर रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बाहर नजर आईं। पता हो कि श्रद्धा कपूर एक्टिंग के अलावा गाना भी गाती हैं। 
विज्ञापन

10 of 10
Tabu and biswajeet - फोटो : amar ujala mumbai
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस तब्बू को मुंबई एयर पोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। इन दौरान वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विश्वजीत चटर्जी भी मुंबई के बरिस्ता में अपने परिवार संग नजर आए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें