फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anushka Sharma Comeback: अनुष्का कर रहीं हैं बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी, अभिनेत्री ने साइन किए 3 बड़े प्रोजेक्ट्स

Fri, 31 Dec 2021 04:53 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री-निर्माता अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। बता दें कि अभिनेत्री को आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था और अब वह तीन साल बाद कमबैक करने जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक अनुष्का शर्मा ने तीन बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स साइन किए हैं। इसमें से दो फिल्में थिएटर्स में रिलीज हो सकती हैं। वहीं एक ओटीटी ओरिजनल फिल्म होगी।
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनुष्का इस प्रोजेक्ट के साथ करेंगी डिजिटल डेब्यू

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि ओटीटी पर रिलीज होने वाली अनुष्का शर्मा की यह फिल्म भारत में डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए बनने वाली सबसे बड़ी फिल्म होगी। जिसके साथ अनुष्का अपना डिजिटल डेब्यू करेंगी। उम्मीद की जा रही है कि अगले साल की शुरुआत में इन बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की अनाउंसमेंट हो सकती है।

विज्ञापन

3 of 5
anushka sharma - फोटो : instagram

बिग बज क्रिएट कर सकते हैं ये प्रोजेक्ट्स

सूत्रों के मुताबिक, अनुष्का शर्मा की एक्टिंग स्किल्स और वर्सटैलिटी के कारण इन प्रोजक्ट्स को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में काफी हाईप है। मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि अनुष्का शर्मा की वजह से प्रोजेक्ट्स की अनाउंसमेंट एक बड़ा बज क्रिएट कर सकती है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि अनुष्का की फिल्मों की चॉइस दर्शकों को कुछ नया और फ्रेश दिखाने की कोशिश करेगी। 

4 of 5
anushka sharma - फोटो : instagram

अभिनेत्री ने अपने नाम किया यह रिकॉर्ड

अनुष्का एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जिनके पास तीन (सुल्तान, पीके और संजू) 300 करोड़ से अधिक बॉक्स ऑफिस कमाई करने वाली फिल्में हैं। अब जबकि वामिका एक साल की हो गई है (उनका जन्मदिन 11 जनवरी है), ऐसा लग रहा है कि अनुष्का फिर से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं!

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anushka sharma - फोटो : instagram

बतौर प्रोड्यूसर रिलीज की ये फिल्में

अभिनय के अलावा अभिनेत्री ने पिछले कुछ वर्षों में पाताल लोक, बुलबुल, माई, काला जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है।उन्होंने अपनी खुद की 3 प्रस्तुतियों - NH 10, परी और फिल्लौरी में भी अभिनय किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें