फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वामिका को गोद में लेकर जाती अनुष्का शर्मा ने कैमरे को घूरा, यूजर्स बोले- अरे आप तो डर गईं

Tue, 20 Apr 2021 12:00 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान ये कपल अपने नन्ही बेटी वामिका को भी साथ में लिए दिखाई दिए। दरअसल, आईपीएल 2021 के दौरान विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स का अगला मैच गुरुवार को मुंबई में होना है उससे पहले वरुष्का अपनी के बेटी के साथ अपने घर वापस आ गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/anushkasharma
एयरपोर्ट से निकलते हुए अनुष्का शर्मा और विराट की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। इसमें दोनों के कपल महामारी को देखते हुए पूरी सावधानी बरतते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपने चेहरे पर मास्क के साथ-साथ फेस शील्ड लगा रखी है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/viralbhayani
इस दौरान अनुष्का बेबी स्लिंग लिए दिखाी दीं जिसमें वामिका को कैरी किए थीं। उनकी पीठ पर एक और बैग था। वामिका का चेहरा नहीं दिख रहा था लेकिन उसके पिंक आउटफिट, बो हेयरबैंड नजर आ रहे थे। हालांकि, इन तस्वीरों में वामिका का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस वीडियो को ध्यान से देखें तो अनुष्का थोड़ी कॉन्शस होती दिखती हैं और कैमरे की तरफ वह कुछ सख्ती से देखती हैं। इसपर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'अनुष्का को लगा कि वामिका का मुंह दिख जाएगा तो वो डर गई। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कैमरामैन को जिस तरह देखा, लग रहा है वहीं मार डाला होता।'

 

4 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/viralbhayani
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी को पेरेंट्स बने हैं। वामिका के जन्म को चार महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन अब तक लोगों को विरुष्का की बेटी का चेहरा देखने को नहीं मिला है। हालांकि दोनों अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विरुष्का के साथ फोटो शेयर कर चुके हैं, लेकिन उस फोटो में भी बेटी का चेहरा नजर नहीं आ रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

 बता दें कि बेटी के जन्म के कुछ ही वक्त बाद अनु्ष्का काम पर भी वापस लौट आई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिनमें वो अपनी वैनिटी वैन में उतरती नजर आ रही थीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें