फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में नाम बनाने की कोशिशों में लगे नए लोगों के लिए अनुष्का शर्मा का बड़ा बयान, बोलीं- 'घर की तरह....'

Fri, 26 Jun 2020 06:55 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाल, मुंबई
राम की नगरी अयोध्या में जन्मी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्णेश शर्मा अपने दूसरे डिजिटल प्रोडक्शन बुलबुल को दर्शकों से मिली तारीफों से बहुत खुश हैं। फिल्म बुलबुल से पहले उनके शो पाताल लोक को भी लोगों ने सराहा। अनुष्का को अब अपना वह सपना पूरा होता दिख रहा है जिसके तहत वह अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए सिनेमा की एक नई शैली गढ़ना चाहती रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बुलबुल - फोटो : अमर उजाल, मुंबई
अनुष्का कहती हैं कि क्लीन स्लेट फिल्म्स कंपनी एक दिन अपनी खुद की एक शैली बनाएगी। इसके बारे में हमने कभी जानबूझकर कोई कदम नहीं उठाया। लेकिन हम हमेशा कहानी को इस तरह प्रस्तुत करना चाहते थे जो महिलाओं और उनकी भावना का जश्न मनाती हो। उन्होंने कहा, “सिनेमा के माध्यम से हम हमेशा ही दर्शकों को एक मजबूत और स्वतंत्र महिला दिखाना चाहते हैं। एनएच 10, परी और फिल्लौरी के बाद बुलबुल इस दिशा में हमारी नई पेशकश है। सिनेमा में अधिकतर महिलाओं का विषम और एकतरफा चित्रण किया गया है। एक अभिनेत्री के तौर पर मैंने इसे महसूस किया और मैंने तय किया कि अपने प्रोडक्शन के जरिए जितना हो सकेगा मैं इसमें सुधार करूंगी।”
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाल, मुंबई
इन दिनों वंशवाद और गुटबाजी की चर्चाओं में लिप्त समय के बीच अनुष्का एक और बड़ी बात कहती हैं। वह इस तरफ ध्यान दिलाती हैं कि उनकी कंपनी में बनी फिल्मों और शोज में अपने बूते अपनी पहचान बना रहे लेखकों, निर्देशकों, संगीतकारों और अभिनेताओं का समागम है। 

4 of 5
पाताल लोक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अनुष्का कहतीं हैं, "सफलता यह बताती है कि हम सही रास्ते पर हैं और हम ऐसी फिल्में बनाना जारी रखेंगे। हमारे सहयोगियों में से अनविता दत्त, सुदीप शर्मा, प्रोसित रॉय, अविनाश अरुण, अंशई लाल जैसे लोगों की बोल्ड सिनेमाई आवाज को सुने जाने की जरूरत है। इन लोगों ने ही इन दोनों परियोजनाओं को बेहद सफल बनाया है। हम पहली बार लिखने वाले प्रतिभाशाली लेखकों, निर्देशकों, संगीतकारों और अभिनेताओं के लिए घर की तरह हैं और हमने प्रत्येक प्रोजेक्ट के साथ उनकी प्रतिभा को पर्दे पर लाने की पूरी कोशिश की है।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बुलबुल - फोटो : अमर उजाल, मुंबई
बुलबुल को मिल रही शानदार समीक्षा से भी अनुष्का रोमांचित हैं! वे कहतीं हैं, “हमें वास्तव में गर्व है कि दर्शकों द्वारा बुलबुल को पसंद किया जा रहा है, क्योंकि कर्णेश और मैंने वास्तव में इन्हें पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत की है और हमें उम्मीद है कि यह बनी बनाई परिपाटी को तोड़ेंगी। लोगों ने हर बार हमारे प्रयास को साहसपूर्ण और रोमांचक कहा है, जो हमारे इस प्रयास को स्थापित करता है।”

सुशांत की मौत के बाद जरीन खान ने पूछा, 'अपनी काबिलियत समझाने के लिए क्यों मरना पड़ता है?'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें