फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरे सामने भी खुदकुशी वाले हालात पैदा किए गए', सुशांत की मौत के बाद अक्षरा सिंह ने किया खुलासा

Fri, 26 Jun 2020 04:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षरा सिंह और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में कई सालों से नेपोटिज्म (भाई- भतीजावाद) का मुद्दा गर्माया हुआ है। बीच- बीच में इस मुद्दे पर बहस होती और फिर ये शांत पड़ जाता है। लेकिन बीते दिनों अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक बार फिर से नेपोटिज्म पर बड़ी बहस शुरू हो गई है। कई बड़े कलाकारों के साथ लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी इस बहस में कूद पड़ी हैं और उन्होंने इसे लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षरा सिंह ने एक वीडियो साझा कर कहा है कि स्टार किड्स को इंडस्ट्री में आने का मौका आसानी से मिल जाता है। जो कलाकार बनना चाहते हैं, प्रतिभाशाली हैं, ऐसे सभी लोगों को मौका मिलना चाहिए। स्टार किड्स को भी संघर्ष से गुजरना चाहिए। उन्हें भी ऑडिशन देने चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : social media
अक्षरा ने कहा कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में गुटबाजी बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा, 'जब मैं यहां नई नई आई थी तो अगर मैं किसी और हीरो के साथ काम करती थी तो दूसरा हीरो मेरा साथ काम करने से मना कर देता था। तब कहा जाता था कि ये उस गुट की हीरोइन है। मुझे बहुत सारी फिल्मों से निकाला गया। सारी फिल्म इंडस्ट्री एक तरफ हो गई थी।'

4 of 5
अक्षरा सिंह
अक्षरा ने आगे कहा, 'मेरे सामने ऐसे हालात बना दिए कि मैं सुसाइड करने की स्थिति में पहुंच गई। उस वक्त मेरा किसी ने साथ नहीं दिया। मैं बहुत मुश्किलों से गुजर रही थी। जब आप जिंदा होते हैं तो आपके पास कोई नहीं आता। लेकिन मरने पर लोग मोमबत्ती लेकर निकल पड़ते हैं। मैं आज भी लड़ रही हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : Social Media
बता दें कि बीते दिनों अक्षरा सिंह ने सुशांत के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। इसके साथ ही उन्होंने सुशांत के पिता केके सिंह से मुलाकात की थी। इस दौरान अक्षरा की आंखें नम थीं। अक्षरा ने कहा था कि एक बहुत अच्छा इंसान चला गया। सुशांत को खोने का गम हर स्टार को है।

सुशांत की मौत के बाद जरीन खान ने पूछा, 'अपनी काबिलियत समझाने के लिए क्यों मरना पड़ता है?'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें