फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने शेयर कीं 3 पुरानी तस्वीरें, देखिए बचपन में कैसी दिखती थीं विराट कोहली की पत्नी?

Mon, 16 Sep 2019 11:58 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anushka sharma - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिलहाल फिल्मों से दूर चल रही हैं। वह पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ समय बिताने की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इसके अलावा अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। इस बार वह अपने बचपन की तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा की बचपन की फोटो - फोटो : social Media
जी हां, अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बैक टू बैक अपने बचपन की तीन तस्वीरें साझा की हैं। उनकी ये तीनों तस्वीरें बचपन की अलग-अलग उम्र को बयां करती हैं। एक तस्वीर में वह जहां बेहद छोटी दिखाई दे रही हैं वहीं बाकी की दोनों तस्वीरों में उनकी उम्र अलग-अलग है। इन तीनों तस्वीरों पर अनुष्का शर्मा ने एक जैसा की कैप्शन दिया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा की बचपन की फोटो - फोटो : social Media
अनुष्का शर्मा मे बचपन की तस्वीरों के कैप्शन में लिखा- 'लिटिल मी'। उनके फैंस और कई बॉलीवुड सितारे उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए उनकी तस्वीरों की तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं बीते दिनों विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ अपनी पहली मुलाकात का खुलासा किया था। साथ ही बताया था कि वह पहली ही मुलाकात में काफी घबराए हुए थे। 
 

4 of 5
अनुष्का शर्मा की बचपन की फोटो - फोटो : social Media
विराट कोहली अमेरिकन होस्ट ग्राहम बेनसिंगर के टॉक शो 'डेप्थ विद ग्राहम बेनसिंगर' में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने खेल से लेकर निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए। विराट कोहली ने बताया कि अनुष्का शर्मा से उनकी पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान हुई। अनुष्का शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करते वक्त वह काफी घबराए हुए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anushka Sharma, Virat Kohli - फोटो : Social Media
इसके अलावा हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दिल्ली के एक  इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अनुष्का इमोशनल हो गईं। इसके बाद उन्होंने विराट के हाथ पर किस किया। दरअसल नई दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर रखा गया। इस इवेंट में विराट और अनुष्का सहित कई भारतीय खिलाड़ी पहुंचे थे।

पढ़ें: इन 8 अभिनेत्रियों संग रह चुका है निक जोनस का अफेयर, प्रियंका जिंदगी में आते ही हमसफर बन गई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें