फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का ने शेयर की Beach की ऐसी तस्वीर, कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए विराट कोहली

Mon, 19 Aug 2019 12:10 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ये है वो तस्वीर जो अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की साथ में विराट कोहली - फोटो : instagram
सिनेमाजगत में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने साबित कर दिया वह हर तरह का अभिनय कर सकती हैं। फिल्मी पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने के अलावा अनुष्का अपने कपड़ों को लेकर भी लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। 'जीरो' फिल्म के बाद अनुष्का को पति विराट कोहली के साथ समय बिताते हुए कई बार देखा गया। अनुष्का ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बिकिनी की तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर को देखने के बाद विराट कोहली खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए।
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli and anushka sharma - फोटो : social media
इस तस्वीर को अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत कैप्शन के साथ साझा किया है। तस्वीर में अनुष्का बीच पर बैठी नजर आ रही हैं और पीछे का नजारा बेहद सुंदर है। अनुष्का ने नारंगी रंग की बिकिनी पहनी है। साथ ही चश्मा लगाया हुआ है। तस्वीर को साझा करते हुए अनुष्का ने लिखा- 'सूरज की रोशनी ने मुझे छुआ, सौभाग्यशाली हूं।' 



 
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli and anushka sharma - फोटो : social media
अनुष्का की इस तस्वीर पर यूजर्स भी कमेंट करने लगे। इसके बाद क्रिकेटर विराट कोहली ने ऐसा कमेंट कर दिया जो वायरल हो गया। विराट कोहली ने अनुष्का की तस्वीर पर कमेंट करते हुए दिल वाला इमोजी बनाया साथ ही स्माइली भी साझा की। इससे पहले विराट और अनुष्का एक साथ मस्ती करते हुए मियामी के रेस्टोरेंट में देखे गए थे। 

यह भी पढ़ें:- वेस्टइंडीज के मैच से पहले अनुष्का संग लंच पर स्पॉट हुए विराट, इंस्टा पर वायरल हुई ये तस्वीरें

4 of 5
anushka sharma - फोटो : social media
अनुष्का की फिल्मों की बात करें तो साल 2018 में अनुष्का शर्मा 4 बड़ी फिल्मों में नजर आई थीं- 'जीरो', 'परी', 'सुई धागा' और 'संजू'। इन फिल्मों के चलते अनुष्का पिछले साल खूब व्यस्त रहीं। इसके बाद अनुष्का ने फिल्मों से कुछ समय तक ब्रेक लेने का फैसला किया। फिलहाल उन्होंने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anushka sharma - फोटो : instagram
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली क्रिकेटर रोहित शर्मा से विवाद की खबरों को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। कहा गया कि रोहित शर्मा ने इसी विवाद के चलते विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है जिसके बाद अनुष्का ने बगैर नाम लिए एक पोस्ट लिखा। अनुष्का ने अपने स्टेटस में लिखा था कि 'एक बुद्धिमान व्यक्ति ने कुछ भी नहीं कहा। सिर्फ सच ही है जो झूठ के दिखावे में नहीं पड़ता।' जिसे देख यूजर्स ने कहा कि उन्होंने रोहित पर पलटवार किया है। हालांकि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली ने इसे महज अफवाह करार दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें