फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली की वजह से दुखी हैं अनुष्का शर्मा, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Tue, 18 Feb 2020 03:54 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के साथ की जब भी कोई तस्वीर सामने आती है देखते ही देखते वायरल हो जाती है। इस बार अनुष्का ने विराट के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है लेकिन इस बार अनुष्का काफी दुखी हैं। इसका जिक्र उन्होंने खुद पोस्ट लिखकर किया है।
विज्ञापन

2 of 5
virat anushka - फोटो : social media
अनुष्का ने जो तस्वीर शेयर की है वो ब्लैक एंड व्हाइट है। इसमें विराट सेल्फी ले रहे हैं जबकि पीछे बैठीं अनुष्का मुस्कुरा रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'आपको लगता होगा कि समय के साथ किसी को अलविदा कहना आसान हो जाता होगा लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।'
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, विराट कोहली इन दिनों इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में व्यस्त हैं। ऐसे में अनुष्का विराट से दूर उन्हें बहुत मिस कर रही हैं। अनुष्का आमतौर पर पति विराट के साथ क्रिकेट दौरों पर साथ होती हैं लेकिन अभी वो कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं इस वजह से उन्हें विराट से दूर रहना पड़ रहा है।

4 of 5
अनुष्का शर्मा, झूलन गोस्वामी - फोटो : Social Media
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अनुष्का भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। अनुष्का की कई तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसमें वो झूलन गोस्वामी के साथ नजर आई थीं। अनुष्का इस फिल्म से जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा, झूलन गोस्वामी - फोटो : Social Media
अनुष्का की आखिरी फिल्म साल 2018 में  रिलीज हुई 'जीरो' थी। इस फिल्म के बाद से अनुष्का ने किसी फिल्म को साइन नहीं किया। साल 2019 में अनुष्का को केवल स्टेडियम या किसी इवेंट में ही देखा गया है। जिसके बाद से उनके फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे थे।

आसिम की हार पर पहली बार आया हिमांशी खुराना का बयान, बताया- परिवार का कैसा था रिएक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें