फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः फिर विराट कोहली-अनुष्का शर्मा डिनर डेट पर करते नजर आए

Mon, 30 May 2016 06:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
लंबे समय बाद ही सही पर एक बार फिर से पूर्व प्रेमियों ‌अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली को आधी रात को एक साथ देखा गया।
विज्ञापन

एक बार फिर विराट-अनुष्का आधी रात, तस्वीरें बवाल

2 of 7
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
दि इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक यह पहल किसने की इसकी खबर तो नहीं लगी, लेकिन ‌इस मुलाकात के दौरान अनुष्का शर्मा को अधिक खुश देखा गया।
विज्ञापन

एक बार फिर विराट-अनुष्का आधी रात, तस्वीरें बवाल

3 of 7
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
खबर के मुताबिक दोनों लंबे अर्से के बाद एक फिर से डिनर डेट करते नजर आए। जब दोनों साथ हुआ करते थे तब तो ऐसी तस्वीरें आम हुआ करती थीं। लेकिन जब से अलगाव हुआ है, लोग ऐसी तस्वीरों के लिए तरस गए थे।

एक बार फिर विराट-अनुष्का आधी रात, तस्वीरें बवाल

4 of 7
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
इसलिए इस तस्वीर के सामने आते ही विराट और अनुष्का दोनों के ही चाहने वालों की आंखें चमक गईं। यह तस्वीरें इंस्टाग्राम समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

एक बार फिर विराट-अनुष्का आधी रात, तस्वीरें बवाल

5 of 7
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
इन तस्वीरों में विराट एक भूरे रंग के टी-शर्ट और सफेद पैंट में दिख रहे हैं। जबकि अनुष्का ने काले रंग की मोहक स्कर्ट पहन रखी थी।
विज्ञापन

एक बार फिर विराट-अनुष्का आधी रात, तस्वीरें बवाल

6 of 7
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
जानकारी के मुताबिक दोनों बांद्रा के एक रेस्तरां में गए थे। देर रात तक यहां मौज-मस्ती के बाद विराट को अनुष्का की कार में उनके घर छोड़ते जाते हुए भी देखा गया। उल्लेखनीय है कि अपने ब्रेकअप की खबरों पर दोनों ने ही कभी खुलकर कुछ नहीं कहा। वे हमेशा इस मुद्दे पर बचते रहे है। लेकिन इस बार टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत में मैच होने के बावजूद एक भी मौके पर अनुष्का के न पहुंचने से उन चर्चाओं को बल मिल गया था, जिसमें उनके ब्रेक-अप की बातें हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार फिर विराट-अनुष्का आधी रात, तस्वीरें बवाल

7 of 7
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
चर्चा थी कि विराट इसी साल अनुष्का से शादी के पक्ष में थे, लेकिन अनुष्का को ये मंजूर नहीं था। इसी को लेकर दोनों में मतभेद बताया जा रहा था। बीते दो महीनों में दोनों ने एक दूसरे के बारे में कोई बात नहीं की थी, सिवाय वर्ल्ड कप में विराट के अच्‍छा प्रदर्शन करने को अनुष्का के अलगाव से जोड़कर उन पर नकारात्मक टिप्पणियों का विराट द्वारा विरोध करने के। लेकिन अब लगता है दोनों ने एक बार फिर से मतभेद सुलझा लिया है और रिश्ते को आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर वापस से फॉलो नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें