फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: अनुष्का शर्मा को ननद भावना कोहली ने दिया उपहार, एक्ट्रेस ने इस तरह जताई खुशी

Thu, 09 Dec 2021 02:15 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए खुलासा किया कि उन्हें अपनी ननद भावना कोहली ढींगरा से एक उपहार मिला है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हरे और सफेद पारंपरिक झुमके की एक जोड़ी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। ननद की तरफ से यह उपहार पाकर अनुष्का शर्मा खुश हैं और उन्होंने इसे सुंदर गिफ्ट बताया। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में शामिल होंगे। इससे पहले खबर आई थी कि अनुष्का और विराट इस रॉयल वेडिंग में अपनी बेटी वामिका के बिना ही शामिल होंगे। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का शर्मा ने इस उपहार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर करते हुए लिखा, खूबसूरत, भावना कोहली ढींगरा। इसके साथ ही उन्होंन भावना के बिजनेस वेंचर अबाने हाउस ऑफ आर्टिस्ट्री को भी सराहा। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में भावना ने अनुष्का और विराट की बेटी वामिका के बारे में बात करने के बाद सुर्खियां बटोरीं थीं।

 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन होस्ट किया था, जब उनसे पूछा गया था, क्या आप वामिका से मिली हैं? वह किसकी अधिक दिखती है? अनुष्का या विराट?
 

4 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वामिका के बारे में अधिक जानकारी साझा करने से परहेज करते हुए भावना ने कहा था, 'हां हमारे पास है और वह एक परी है।' इसके बाद उन्होंने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने विराट और अनुष्का की निजता का सम्मान करने का आग्रह किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : Social Media
विराट और अनुष्का शर्मा बी-टाउन के मोस्ट पॉपुलर कपल हैं। अनुष्का शर्मा की ननद भावना कोहली ढींगरा अपने इंस्टाग्राम पर भाभी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। भावना कोहली, विराट कोहली और विकास कोहली की बड़ी बहन हैं। उनके पति का नाम संजय ढींगरा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें