बॉलीवुड की दुनिया में बहुत सी ऐसी कहानियां हैं जो सिर्फ प्यार तक ही सीमित रह जाती हैं तो वहीं कुछ की जोड़ियां शादी के बाद टूट जाती हैं, लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसी भी जोड़ियां हैं जिन्होंने एक साथ अपने जीवन का लंबा सफर तय किया है और आज भी उनकी जोड़ी दूसरों के लिए मिसाल है। बॉलीवुड की ऐसी ही सफल जोड़ियों में से एक शबाना आजमी और जावेद अख्तर की जोड़ी। उनकी शादी को आज 37 साल पूरे हो चुके हैं। जहां शबाना आजमी एक दिग्गज अदाकारा हैं तो वहीं जावेद अख्तर की कलम के जादू से हर कोई वाकिफ है। इनकी शादी की सालगिरह के मौके पर जानेंगे कि कैसी रही इनकी लव स्टोरी।