बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं जिनकी दोस्ती और नजदीकियां केवल फिल्मी पर्दे पर ही नहीं बल्कि पर्दे के पीछे भी नजर आती है। वहीं कुछ ऐसे भी सितारे हैं जो बचपन से अपनी दोस्ती चलाते आ रहे हैं। इतना ही नहीं बहुत सी हस्तियों ने एक साथ स्कूल में पढ़ाई भी की। जी हां, बॉलीवुड के ऐसे कलाकार और देश की मशहूर हस्तियां हैं जिन्होंने अपने सहयोगी कलाकार के साथ पढ़ाई की। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों से रुबरू करवाने जा रहे हैं।