फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद एक्टिंग छोड़ना चाहती थीं अनुष्का शर्मा, वायरल हो रहा पुराना वीडियो

Wed, 31 Mar 2021 12:52 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की बबली गर्ल अनुष्का शर्मा अक्सर सुर्खियों में छाईं रहती हैं। विराट कोहली से शादी के बाद अनुष्का अब एक प्यारी सी बेटी वामिका की मां भी बन चुकी हैं। इन दिनों अनुष्का अपना मदरहुड इंजॉय कर रही हैं साथ ही वो अब काम पर भी लौट रही हैं। इसी बीच अनुष्का का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने शादी के बाद काम पर जाने को लेकर अपनी राय रखी थी।
विज्ञापन

2 of 5
सिमी गरेवाल, अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram
अनुष्का शर्मा कई साल पहले सिमी गरेवाल के चैट शो पर पहुंची थी और अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें की थी। इस दौरान उन्होंने शादी को लेकर अपनी राय साझा की थी। अनुष्का ने कहा था कि, 'शादी मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मैं शादी करना चाहती हूं, बच्चे पैदा करना चाहती हूं और शायद जब मेरी शादी हो जाए तो मैं काम पर भी ना लौटूं'।


विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/anushkasharma
अब अनुष्का शर्मा का ये वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। अनुष्का ने भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली से शादी रचाई और अपने करियर में एक लंबा ब्रेक भी लिया, लेकिन अनुष्का ने अपना करियर नहीं छोड़ा है। अनुष्का अभिनय से भले ही थोड़ा दूर हों, लेकिन उनके प्रोडक्शन हाउस से कई फिल्में और सीरीज बन रही हैं।

4 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और वामिका - फोटो : Instagram
अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और आए दिन उनकी तस्वीरें भी खूब वायरल होती हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी जिसमें उनकी बेटी वामिका अपने नाना के गोद में खेलती नजर आ रही थी। इस तस्वीर को फैंस ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/viralbhayani
इससे पहले, विराट कोहली अपनी लविंग वाइफ अनुष्का और बेटी वामिका के साथ पुणे एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे। इस दौरान अनुष्का ने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ था और बेटी का चेहरा तौलिया से पूरी तरह ढका हुआ था। फैंस ने विरुष्का की इस तस्वीर पर भी जमकर प्यार लुटाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें