आईपीएल 2018 में गुरुवार को खेले गए एक मैच में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को रोमांचक मुकाबले में 14 रन से हरा दिया। इस रोमांचक मुकाबले में मिली जीत के बाद विराट की आरसीबी अंक तालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गई है। 13 मैच में बैंगलोर ने 6 मैच जीते जबकि 7 में हार का सामना करना पड़ा। विराट कोहली का कोई भी मैच हो उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा टीम को चीयर करने में पीछे नहीं रहती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
virat kohli and anushka sharma
पिछले लगातार 3 मैच में बैंगलोर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का सिलसिला जारी रखा है। विराट की टीम के जीतने के बाद अनुष्का अपनी खुशी जाहिर करने में पीछे नहीं रहती हैं। यही नहीं अनुष्का तो शूटिंग से फ्री होते ही मैच देखने भी पहुंच जाती हैं। इस दौरान वो चीयर करते हुए भी देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
anushka sharma
किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मैच में विराट की टीम विजयी रही थी। जिसके बाद अनुष्का ने उन्हें अपने अंदाज में बेस्ट ऑफ लक बोला। अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के नाम और 18 नंबर वाली टी-शर्ट पहनकर एक फोटो खिंचाई और उसे ट्वीट कर दिया।
4 of 5
Virat Anushka
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया था। भले ही विराट की टीम को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन अनुष्का पूरे मैच के दौरान टीम का हौंसला बढ़ाते हुए देखी गईं।
अनुष्का को जब भी समय मिलता है वो टीवी पर भी विराट का मैच जरूर देखती हैं। अनुष्का ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें विराट कोहली दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इसमें कैप्शन दिया है, 'यस यस यस' और साथ में बलून, क्लैप और खुशी वाले इमोटिकॉन्स लगाए हैं।