फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल छोटी लड़की से 'बाहुबली' की थी शादी की चर्चा, ब्रेकअप के बाद इस तरह बढ़ी अनुष्का से नजदीकियां

Sat, 19 May 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
prabhas and anushka
'बाहुबली' फेम प्रभास एक बार फिर चर्चा में हैं इस बार वो फिल्म को ठुकराने की वजह से हैं। दरअसल प्रभास ने फिल्म मेकर करण जौहर की फिल्म को एक बार फिर से मना कर दिया है। खबरों की मानें तो प्रभास के पास डेट्स की कमी है ऐसे में उन्होंने करण की फिल्म करने से इनकार कर दिया है। फिल्मों के इतर बात करें तो प्रभास अपनी लव लाइफ की वजह से भी खबरों में बने रहते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Anushka and Prabhas
'बाहुबली 2' एक्टर्स प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को ऑनस्क्रीन तो सबने बेहद पसंद किया ही है वहीं असल जिंदगी में भी दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। खबर है कि प्रभास और अनुष्का एक दूसरे को देखे बिना एक दिन भी नहीं रह सकते और शूटिंग के दौरान भी दोनों में वीडियो चैट होती रहती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Anushka and Prabhas
आपको जानकर हैरानी होगी कि अनुष्का की फैमिली से कोई भी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं था। अनुष्का शेट्टी मंगलुरु में एक योगा इंस्ट्रक्टर का काम करती थीं। उनकी खूबसूरती को देखकर एक डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म ऑफर कर दी। अनुष्का ने साल 2005 में अपनी पहली फिल्म 'सुपर' में काम किया। साल 2009 में आई फिल्म 'बिल्ला' में अनुष्का शेट्टी और प्रभास ने काम किया था। प्रभास अनुष्का को देखते ही उनके दीवाने हो गए थे। 

4 of 5
anuhska and prabhas
हालांकि, अनुष्का से ब्रेकअप के बाद दोनों के बीच 'बाहुबली' की शूटिंग के दौरान फिर से करीबियां बढ़ीं। प्रभास के अंकल कृष्णम राजू ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि साल के आखिर तक प्रभास शादी कर लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Prabhas
कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं अनुष्का प्रभास से मिलने के लिए 'साहो' के सेट पर पहुंची थीं। सूत्रों की मानें तो अनुष्का ने प्रभास को आराम से स्टंट करने की सलाह दी थी। अनुष्का ने प्रभास से कहा था कि खतरनाक स्टंट के लिए स्टंटमैन का इस्तेमाल करो। साथ ही समझाया कि ऐसे स्टंट खुद करने की जिद से उनकी तबीयत खराब हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें