फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने तस्वीरें साझा कर अपने गुरु नीब करौरी बाबा को दी श्रद्धांजलि, कही यह खास बात

Wed, 08 Mar 2023 09:00 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा, कृष्णा दास - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति क्रिकेटर विराट कोहली के साथ उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए थे, जिसके कुछ फोटो और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। अभिनेत्री धार्मिक मान्यताओं पर विश्वास करती हैं और अक्सर पूजा स्थलों पर देखी जाती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा, कृष्णा दास - फोटो : Instagram
अभिनेत्री इन दिनों मध्यप्रदेश में हैं। बीते दिन सोमवार यानी छह मार्च को वह इंदौर के पास महू में अपने पुराने घर को देखने पहुंची थीं, जहां उनका बचपन बीता था। अपने पुराने घर को दिखाते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो भी साझा किया था। वहीं अब अभिनेत्री ने मशहूर अमेरिकी भजन गायक कृष्णा दास के साथ अपनी कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। साथ ही अपने गुरु नीब करौरी बाबा की भी एक तस्वीर साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Kiara-Sidharth: शादी के बाद सिड-कियारा ने मनाई पहली होली, तस्वीर साझा कर कहा- पहली होली मिसेज के साथ
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा, कृष्णा दास - फोटो : Instagram
इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा भजन गायक कृष्णा दास के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'उनके लिए प्रार्थना मुझे उनके प्रेम तक लेकर आता है, जो मेरे गुरु नीब करौरी बाबा के लिए है। बाहर से दिखने में कंबल में लिपटे हुए वह थोड़े बुजुर्ग व्यक्ति लगते हैं, जिनकी मौजूदगी और बेइंतहा प्रेम मैं महसूस करती हूं। मुझे अपने गुरु के बारे में बातें करनी है, क्योंकि मुझमें जो भी है, वह सच्चाई और आदर्श उनके साथ मेरे रिश्ते की वजह से है। महाराज जी, जो कि किसी भी सांप्रदायिक भावना से ऊपर हैं, उन्होंने बार-बार एक ही बात कही है कि हम सभी एक ही परिवार का हिस्सा है और हमारी रगों में एक ही खून दौड़ता है।

Luv Ranjan: अजय देवगन-रणबीर कपूर की एक्शन फिल्म क्यों हुई बंद? फिल्मकार लव रंजन ने कर दिया खुलासा

4 of 5
नीब करौरी बाबा - फोटो : Instagram
अनुष्का शर्मा के लुक की बात करें तो वह सफेद सूट सलवार में नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने सफेद और लाल रंग का दुपट्टा लिया हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने सफेद रंग की फ्लैट सैंडल पहनी हुई थी। उन्होंने अपने माथे पर चंदन का टीका भी लगाया हुआ था। वहीं, एक अन्य तस्वीर में अभिनेत्री अपने कृष्णा दास के साथ नाव में बैठी हुई दिखाई दे रही थीं। वहीं, कृष्णा ने लाल टीशर्ट और ब्लैक पेंट के साथ ब्लैक जूते पहन रखे थे।

Bollywood: बॉलीवुड की ये टॉप एक्ट्रेस हो चुकी हैं यौन उत्पीड़न का शिकार, किस्सा सुन कांप जाएगी रूह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इससे पहले साझा किए गए वीडियो में अभिनेत्री ने अपना बचपन का घर फैंस को दिखाया था। वीडियो में अभिनेत्री इंदौर के आर्मी एरिया का वह क्वार्टर दिखा रही थीं, जहां उन्होंने बचपन में अपना समय बिताया था। साथ ही उन्होंने अपने पुराने घर के सामने खड़े होकर फोटो भी खिंचवाई।

TJMM prediction: पठान का रिकॉर्ड तोड़ेगी रणबीर-श्रद्धा की फिल्म! पहले दिन कितनी कमाई करेगी तू झूठी मैं मक्कार?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें