फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख की इस हीरोइन की बचपन की तस्वीर आई सामने, अपनी मां की लगती हैं कार्बन कॉपी

Sun, 28 Apr 2019 08:55 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anushka sharma - फोटो : social media
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इनमें से कई उनके फैन पेज से भी शेयर की गई होती हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक एक्ट्रेस की बचपन की तस्वीर दिखा रहे हैं। जिन्हें देखकर पहचानना उतना भी मुश्किल नहीं हैं। ये एक्ट्रेस हूबहू अपनी मां की तरह दिखती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
anushka sharma
दरअसल, हम बात कर रहे हैं शाहरुख के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की। अनुष्का की बचपन की कुछ तस्वीरें उनके फैन पेज से शेयर की गई हैं। नन्हीं सी अनुष्का अपनी मां की गोद में खिलखिला रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
anushka sharma - फोटो : social media
अनुष्का की मां आशिमा शर्मा की पुरानी तस्वीर देखकर तो एकबारगी ऐसा लगता है कि अनुष्का शर्मा ही हैं। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जन्मीं अनुष्का के पिता अजय कुमार शर्मा आर्मी में रहे हैं और उनकी मां एक होममेकर है। अजय कुमार मूलत: उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो वहीं उनकी मां गढ़वाली हैं जो कि उनके लुक्स से भी साफ नजर आता है।

4 of 5
anushka sharma - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा पिछले कुछ समय से पति विराट कोहली के साथ लगातार स्पॉट हो रही हैं। हाल ही में अनुष्का एक रेस्टोरेंट में पहुंचीं थीं। फिल्मों से दूर अनुष्का, विराट के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। दोनों की जब भी साथ में तस्वीर सामने आती है सोशल मीडिया पर छा जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Virat Kohli Anushka Sharma - फोटो : Instagram
खबरों की मानें तो अनुष्का ने जीरो के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की है। जीरो में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। जीरो में अनुष्का की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था लेकिन कमजोर कहानी के चलते ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें