बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म भारत 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। सलमान-अब्बास की जोड़ी बॉलीवुड की हिट जोड़ी मानी जाती है। टाइगर फ्रेंचाइजी से दोनों हस्तियां बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं। अब खबर है कि एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है के बाद इसकी तीसरी फ्रेंचाइजी की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
2 of 6
Ali Abbas Zafar
पिंकविला से बातचीत में अली अब्बास जफर ने बताया- फिल्म को लिखने का काम शुरु हो चुका है। कहानी के लिए हम लोगों ने एक आइडिया को फाइनल कर दिया है। हम इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
विज्ञापन
3 of 6
ali abbas
सलमान खान के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए अली अब्बास ने कहा- हम दोनों बिलकुल भाई जैसे हैं। हमारे बीच अच्छा तालमेल है। मुझे ऐसा लगता है कि वे काफी सेंसेबल एक्टर हैं। वे किसी फिल्म में काम करने से पहले जानते हैं कि इस फिल्म की USP क्या है।
4 of 6
bharat
भारत को लेकर अली ने कहा- शूटिंग के पहले दिन से ही सलमान खान को इस बारे में पता था कि उन्हें सीन्स के दौरान कैसे दिखना है। फिल्म में उनकी उम्र को कई पड़ावों में दिखाया गया है। भारत की स्टोरी में इतना दम है कि जो भी एक्टर इसकी कहानी पढ़ेगा, काम करने के लिए एकदम चार्ज हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
अली अब्बास जफर
- फोटो : AmarUjala
'टाइगर और सुल्तान के साथ भी ऐसा ही हुआ था। सलमान को फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के साथ ही पता चल गया था कि फिल्म में उन्हें कितने दमखम की जरूरत पड़ेगी।'
फिलहाल अली अब्बास अभी अपनी आने वाली फिल्म भारत को लेकर व्यस्त हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा दिशा पाटनी, कटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर सहित कई और स्टार्स नजर आएंगे।