फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anushka Sharama: अनुष्का शर्मा ने शेयर कीं नो-मेकअप लुक तस्वीरें, लिखा- अच्छी फोटो डालना है किसने कहा?

Fri, 23 Sep 2022 05:19 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार फिल्म से जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने फिल्म के सेट से अपनी कुछ बीटीएस (बिहाइंड द सीन, कैमरे के पीछे से) तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें एक्ट्रेस को ब्राउन कलर की हुडी में चश्मा लगाए वैनिटी वैन के बाहर धूप में देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा एक बार फिर से नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने तस्वीरों के बारे में एक नोट भी लिखा है।
 

Ponniyin Selvan: 64 साल लंबा रहा है 'पोन्नियिन सेल्वन' का सफर, 80 के दशक के ये कलाकार आने वाले थे नजर

विज्ञापन

2 of 4
अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम से ये नई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- "एक भी फोटो अच्छी नहीं लगी मुझे! तो मैंने सोचा हमेशा अच्छी फोटो ही क्यों डालना है, ये किसने कहा? तो ये मेरी ओके ओके टाइप फोटोज जो मैं नहीं डालती लेकिन अपनी कीमती सांसें इनको खींचने में यूज की है तो पोस्ट करना तो बनता है, चलो ओके बाय"।

Dananeer Mobeen: पाकिस्तान की पावरी गर्ल ने अब गाया साथिया फिल्म का गाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
 
विज्ञापन

3 of 4
अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
अर्जुन कपूर ने किया मजेदार कमेंट
अनुष्का शर्मा की इन तस्वीरों पर अर्जुन कपूर ने मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'हुडी अच्छी लग रही है....फोटोज तो खराब है आई एग्री'। इसी के साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी ड्रॉप की। फिलहाल अनुष्का की इन तस्वीरों को देख फैंस उनकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

4 of 4
चकदा एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' की तो ये फिल्म भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। इस फिल्म में अनुष्का झूलन गोस्वामी का किरदार निभाते हुए क्रिकेट खेलती नजर आएंगी। चकदा एक्स्प्रेस में झूलन गोस्वामी की उपब्धियों के साथ ही उनका क्रिकेट के सफर में निजी से लेकर एकेडमिक संघर्ष भी दिखाया जाएगा। एक्ट्रेस कुछ समय पहले क्रिकेट की ट्रेनिंग लेने इंग्लैंड गईं थीं और हाल ही में अनुष्का ने जानकारी दी थी कि उन्होंने वहां पर अपनी फिल्म के अगले शेड्यूल का शूट शुरू कर दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें