फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड से गायब अनुष्का पहन सकती हैं पुलिस की वर्दी, इन 5 एक्ट्रेसेस ने भी दिखाए हैं खाकी में तेवर

Mon, 17 Jun 2019 05:59 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रियंका चोपड़ा, तबू और रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म जीरो के बाद अनुष्का शर्मा किसी भी फिल्म में नहीं नजर आई हैं और न ही किसी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में अब सुनने को मिला है कि अनुष्का को एक फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का जल्द ही रानी मुखर्जी और करीना कपूर खान के साथ एक फिल्म में पुलिस के किरदार में नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस की ओर से इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर अनुष्का इस खबर की पुष्टि करती हैं तो ऐसा पहली बार होगा जब अनुष्का एक कॉप के किरदार में नजर आएंगी। ऐसे में इस पैकेज में बात करते हैं उन एक्ट्रेसेस की जो फिल्मों में पुलिस का किरदार निभा चुकी हैं...
विज्ञापन

2 of 6
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी
2014 में रिलीज हुई फिल्म मर्दानी में रानी मुखर्जी ने एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था। फिल्म में रानी ने अपने किरदार से सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म सेक्स रैकेट पर आधारित थी। फिल्म का डायरेक्शन प्रदीप सरकार ने किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा
फिल्म 'जय गंगाजल' और 'डॉन' में प्रियंका चोपड़ा ने पुलिस का किरदार निभाया था। डॉन में जहां प्रियंका के अपोजिट शाहरुख खान थे तो वहीं 2016 में रिलीज हुई जय गंगाजल में लीड किरदार प्रियंका का ही था। फिल्म को प्रकाश झा ने डायरेक्ट किया था।

4 of 6
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
तब्बू
2015 में रिलीज हुई फिल्म दृश्यम में तब्बू ने पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था। फिल्म साउथ का रीमेक थी जिसमें तब्बू के अलावा अजय देवगन लीड रोल में थे। फिल्म का डायरेक्शन निशिकांत कामट ने किया था।
विज्ञापन

5 of 6
बिपाशा बसु - फोटो : सोशल मीडिया
बिपाशा बसु
लंबे वक्त से बॉलीवुड से दूर बिपाशा बसु भी पुलिस का किरदार निभा चुकी हैं। बता दें कि बिपाशा फिल्म 'गुनाह' और 'धूम 2' में पुलिस का किरदार निभा चुकी हैं। गुनाह में जहां बिपाशा के साथ डीनो मोरिया थे तो वहीं धूम 2 में ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। फिल्म में बिपाशा का डबल रोल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी
2005 में रिलीज हुई फिल्म दस में शिल्पा शेट्टी ने पुलिस का किरदार निभाया था। फिल्म का डायरेक्शन अनुभव सिन्हा ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी लेकिन फिल्म का म्यूजिक काफी पसंद किया गया था। वहीं इससे पहले 1994 में शिल्पा फिल्म आग में भी पुलिस के किरदार में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें