जान्हवी कपूर ने हिट फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में एंट्री की । अब वो ईशान खट्टर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं । दोनों को अक्सर साथ में घूमते-फिरते देखा जाता है । हाल ही में जाह्नवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । इस वीडियो में जान्हवी बेली डांस करती नजर आ रही हैं । जान्हवी के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं ।
विज्ञापन
2 of 6
janhvi kapoor
- फोटो : social media
जान्हवी के फैन पेज से ये वीडियो शेयर किया गया है । जान्हवी जिम शॉर्ट्स में बेली डांस करती नजर आईं । जान्हवी एक पर्फेक्ट एक्ट्रेस बनने के लिए कई डांस फॉर्म सीख रही हैं । जान्हवी के इस डांस वीडियाे को देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं । वहीं कुछ ने जान्हवी को ट्रोल करने की भी कोशिश की ।
विज्ञापन
3 of 6
janhvi kapoor
- फोटो : social media
जान्हवी के फैंस ने ट्रोल करने वालों को फटकार भी लगाई । जान्हवी की एक फैन ने लिखा, ‘कुछ लोग इतने निगेटिव होते हैं कि उन्हें हर बात पर ट्रोल करने की आदत हो जाती है। जान्हवी कपूर को ऐसे लोगों को नजरअंदाज करना चाहिए और अपने दिल की करनी चाहिए।’
4 of 6
janhvi kapoor
- फोटो : social media
जान्हवी ने 'डांस दीवाने' का चैलेंज लिया और बेहतरीन डांस किया । इस दौरान जान्हवी पर्पल टॉप और व्हाइट शॉर्ट्स में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं । बता दें कि जान्हवी ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'रूहआफजा' की शूटिंग शुरू की है । इस फिल्म में जान्हवी, राजकुमार राव के साथ रोमांस करती दिखेंगी ।
विज्ञापन
5 of 6
janhvi kapoor
- फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म में जान्हवी कपूर का डबल रोल होगा । उनके किरदार के नाम रूही और आफजा होंगे । फिल्म की शूटिंग मुरादाबाद में होगी, जहां छोटा सा सेट लगाया गया है । इस फिल्म को हार्दिक मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं । ये पहली बार होगा जब राजकुमार राव और जान्हवी किसी फिल्म में साथ दिखेंगे ।
फिल्म 20 मार्च 2020 को रिलीज होगी । इसके अलावा जान्हवी के पास गुंजन सक्सेना की बायोपिक और करण जौहर की 'तख्त' भी है । 'तख्त' में जान्हवी के अलावा करीना कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर नजर आएंगे । यह फिल्म भी 2020 में रिलीज होगी ।