फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'परी' के दो साल पूरे होने पर बोलीं अनुष्का शर्मा, 'मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी जो पहले कभी न किया हो'

Mon, 02 Mar 2020 09:33 AM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media
निर्माता निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' का सबसे ज्यादा नुकसान अभिनेता शाहरुख खान के अलावा जिस किसी दूसरे शख्स को उठाना पड़ा है, वह हैं कभी नंबर वन की दावेदार रहीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा। अनुष्का शर्मा ने हिंदी सिनेमा को 'रब ने बना दी जोड़ी', 'बैंड बाजा बारात', 'जब तक है जान', 'पीके', 'सुल्तान', 'संजू' औऱ 'सुई धागा' जैसी कामयाब फिल्में दी हैं। अनुष्का इन दिनों फिर से मुंबई में सक्रिय हुई हैं। इन दिनों कभी जिम में तो कभी बाहर नजर आने वाली अनुष्का की नई फिल्म का एलान जल्द होने वाला है।
विज्ञापन

2 of 4
anushka sharma - फोटो : social media
सूत्र बताते हैं कि अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म उनके अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के तहत बनेगी। सोमवार को इस फिल्म को रिलीज हुए दो साल पूरे हो रहे हैं। 2 मार्च 2018 को रिलीज हुई परी ने को हिंदी सिनेमा में एक कल्ट फिल्म माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
anushka sharma - फोटो : instagram
इस बारे में अनुष्का कहती हैं, “एक कलाकार और एक निर्माता के रूप में मैंने केवल नई चीजें करने की कोशिश की हैं। मैं कभी भी किसी तरह के दबाव के आगे नहीं झुकी। हर बार मैंने कुछ नया करने और नाटकीय रूप से कुछ अलग सीखने के अवसर का आनंद उठाया। मेरे काम का तरीके इस बात का प्रमाण है और मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे इस कारोबार में कुछ बेहतरीन विचार वाले लोगों के साथ जुड़ने के साथ ही सीमाओं को आगे बढ़ाने का मौका मिला।”
 
विज्ञापन

4 of 4
anushka sharma - फोटो : amar ujala
फिल्म परी का जिक्र चलने पर अनुष्का बताती हैं, “परी की स्क्रिप्ट ने मुझे काफी प्रभावित किया और मैंने तुरंत इस फिल्म का निर्माण करने का फैसला ले लिया। परी ने मुझे एक अनोखी चुनौती पेश की जिसका मैंने कभी सामना नहीं किया था। मैं खुद को एक अभिनेता के रूप में एक ऐसी शैली और एक ऐसे किरदार के रूप में देखना चाहती थी जो मैंने पहले कभी न किया हो और न ही कभी इसके बारे में सोचा हो।”
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें